अनिल कुमार/ बोकारो : सुधा डेयरी, बोकारो के मजदूरों ने मंगलवार को डेयरी के सामने धरना दिया. धरने का नेतृत्व कर रहे नागेश्वर बाऊरी ने कहा कि वे लोग 1997 से काम कर रहे हैं. कोई 2014 से काम कर रहा है, लेकिन किसी का सुधा डेयरी कंपनी के द्वारा पीएफ जमा नहीं कराया गया. जब हम लोग अपनी मांग को लेकर डीएलसी के यहां गये तो तो वहां ठेकेदार द्वारा हम लोगों को डांट कर भगा दिया. (नीचे भी पढ़ें)
मजदूरों ने कहा कि आज तक हम लोगों को सीएल नहीं दिया गया. जब हम लोग मांग कर रहे हैं तो प्रबंधन द्वारा कहा जाता है कि हमारे यहां ईएल व सीएल देने का प्रावधान नहीं है. ऐसे में मजदूरों ने अपनी मांगों को लेकर आज सुधा डेयरी के समक्ष प्रदर्शन करते हुए धरना दिया और कहा कि जब तक उन्हें ईएल, सीएल दिया नहीं जाता, तब तक वे लोग आंदोलन करते रहेंगे.











