जमशेदपुर : टाटा स्टील के ज्वाइंट वर्क्स काउंसिल (जेडब्ल्यूसी) की बैठक में मंगलवार को अहम फैसले लिये गये. इस बैठक में चेयरमैन बनने के बाद हुए बैठक में टाटा स्टील के वीपी उत्तम सिंह का स्वागत किया गया. उनकी अध्यक्षता में यह बैठक हुई. इसमें कई अहम फैसले लिये गये. जेडब्ल्यूसी के चेयरमैन पहले रिटायर हो चुके वाइस प्रेसिडेंट संजीव पॉल थे. उनकी जगह वीपी उत्तम सिंह को चेयरमैन बनाया गया. वाइस चेयरमैन टाटा वर्कर्स यूनियन के महामंत्री सतीश सिंह है. इस बैठक में सीआइओ जयंता बनर्जी, वीपी एचआरएम अतरई सान्याल, वीपी प्रोबाल घोष, वीपी राजीव मंगल, वीपी अवनिश गुप्ता, चीफ एचआरआइआर जुबिन पालिया, चीफ सिक्यूरिटी अरविंद सिन्हा, हेड कारपोरेट कम्यूनिकेशन रूना राजीव कुमार, यूनियन के डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश कुमार सिंह समेत जेडब्ल्यूसी के तमाम पदाधिकारी और सदस्य मौजूद थे.(नीचे भी पढ़े)
इस दौरान तय किया गया कि टाटा स्टील के कोक प्लांट की तरह की फ्लैट प्रोडक्ट और डब्ल्यूआरएम में मॉडल कैंटीन बनाया जायेगा. एलडी वन के कैंटीन में नया एसी लगाने के लिए 1.60 लाख रुपये की मंजूरी दी गयी. यह तय किया गया कि कर्मचारियों के एजुकेशन लोन की कटौती अब नहीं होगी. अब तक कोई कर्मचारी लीव विदाउन पे (बिना वेतन के छुट्टी पर रहने वाले कर्मचारी) होता था तो उसका एजुकेशन एलाउंस की राशि भी काट दी जाती थी. अब ऐसा नहीं होगा. कर्मचारियों को पूरा एजुकेशन एलाउंस मिलेगा. इसके अलावा यह तय किया गया कि टाटा स्टील के मेन गेट पर अलग से एक लेन बनेगा, जिसमें दोपहिया के वैसे लोग जा सकेंगे, जिसमें दो लोग सवार होते है. दो लोग सवार होने पर उनको उतरकर पंचिंग करना नहीं होगा बल्कि उनका पंचिंग का रीडिंग गाड़ी में बैठे बैठे ही हो जायेगा..(नीचे भी पढ़े)
मीटिंग में यह भी बताया गया कि बिष्टुपुर स्थित जी टाउन मैदान का सौंदर्यीकरण का काम एक माह में पूरा कर लिया जायेगा. पार्क में सीनियर सिटीजन के बैठने और घुमने के अलावा जिम भी बनाया जा रहा है. बारीडीह पोस्ट ऑफिस के पास के पार्क को भी बनाने का काम शुरू कर दिया गया है. मैनेजमेंट की ओर से यह बताया गया कि टीएमएच के ऑटो स्टैंड की समस्या का निराकरण हो गया है. उसको नये सिरे से तैयार कराया जा रहा है. बिष्टुपुर पीएम मॉल के पास रोड के इस पार से उस पार जाने वाले लोगों को रोकने के लिए बीच के एरिया की घेराबंदी की जा रही है, जिसकी जानकारी सारे लोगों को दी गयी.











