जमशेदपुर : कोल्हान विश्वविद्यालय के छठे दीक्षांत समारोह 18 जुलाई को होगा. मंगलवार को प्रभारी कुलपति सह कोल्हान के आयुक्त मनोज कुमार ने बैठक कर इसके आयोजन की रुपरेखा को अंतिम रुप दिया. मंगलवार को प्रभारी कुलपति मनोज कुमार की अध्यक्षता में हुई सिंडिकेट की बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि 18 जुलाई को दीक्षांत समारोह का आयोजन होगा. इसके अलावा सिंडिकेट की बैठक में तय किया गया कि यूनिवर्सिटी परिसर में इंडोर स्टेडियम का निर्माण किया जायेगा. इसके अलावा विवि की सुरक्षा के लिए चहारदीवारी का भी निर्माण होगा. वहीं जानकारी दी गयी कि दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि कुलाधिपति सह राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन होंगे. कार्यक्रम का आयोजन विश्वविद्यालय सभागार में होगा.(नीचे भी पढ़े)
केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा भी इसमें शामिल होंगे. इस बार कुल 38 विभिन्न विषयों के गोल्ड मेडलिस्ट के अलावा 17 पीएचडी शोधार्थियों को सम्मानित किया जायेगा. कुलपति ने सभी पदाधिकारियों को कमेटी बनाकर तैयारी शुरू करने का निर्देश दिया है. कार्यक्रम की सूची जल्द ही जारी करने की बात कही गयी है. कोल्हान विश्वविद्यालय की ओर से छठवें दीक्षांत समारोह में सभी गोल्ड मेडलिस्ट और पीएचडी शोधार्थियों को असली सोना देकर सम्मानित किया जायेगा. सोने का मेडल गोल्ड मेडलिस्ट दिया जायेगा. बैठक में कुलपति के अलावा कुलसचिव जयंत शेखर, संस्थापक सिंडिकेट सदस्य राजेश शुक्ला, जेबी तुबिद, डॉ पीके पाणी, परीक्षा नियंत्रक डॉ अजय कुमार चौधरी, डॉ विष्णु सिन्हा के अलावा काफी संख्या में सिंडिकेट सदस्य उपस्थित थे.











