गालूडीह: गालूडीह से पांच किलोमीटर दूरी पर सिद्धेश्वर मंदिर में सोमवार को कांवरियों की भीड़ उमड़ी. सावन की पहली सोमवारी के अलहे सुबह शिवलिंग पर जलाभिषेक के लिए बड़ी संख्या में कांवरिया पहुंचे. श्रद्धालुओं ने बाबा सिद्धेश्वर का पूजन कर जलाभिषेक किया.(नीचे भी पढ़े)
पवित्र शिवलिंग पर जलाभिषेक करने के लिए कांवरिया सुबह से मुख्य दरवाजे पर खड़े हुए थे. बारी-बारी से श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया. श्रद्धालु बोल बम, हर-हर महादेव आदि नारे लगा रहे थे. इसके अलावा गालूडीह के विभिन्न शिवालयों में भक्तों की भीड़ लगी रही.



