ईचागढ़ : ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह भाजपा में जाने वाले है. उनके भाजपा में शामिल होने की अटकलों के बीच उन्होंने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी से भी मुलाकात की थी. बाबूलाल मरांडी से मुलाकात के बाद उनका भाजपा में जाने को लेकर चर्चा तेज हो गया. इस कड़ी में वे ईंचागढ़ विधानसभा में एक बार फिर से सक्रिय हो गये है. अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह ने चांडिल चिलगु के दोनों पंचायत के समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ भुइयांडीह में अपने समर्थकों के साथ सोमवार को बैठक की. बैठक में उन्होंने कहा कि हमने ईचागढ़ में विकास की लंबी लकीर खीची है. जनता के सहयोग से ईचागढ़ को अपने पसीने से सींचा है. (नीचे भी पढ़ें)

राजनीतिक नेता तो आते और जाते रहेंगे, लेकिन आज उन्हें पहचानने की जरूरत है. आज जनता को जीतने की जरूरत है. अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह ने कहा कि आज जो मेरा वजूद है वह ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र से ही बनी है. हम ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में शांति चाहते हैं और शांति के लिये एक अभिभावक की कमी है. वर्तमान में ईचागढ़ को सजाने और संवारने की जरूरत है. अपने समर्थकों से कहा कि वे उनके हर सुख-दुख में साथ रहेंगे. (नीचे भी पढ़ें)
बैठक में ये थे मौजूद
चांडिल के भुइयांडीह (करनीडीह) में आयोजित बैठक में मुख्य रूप से ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह के भतिजे अंकुर सिंह के अलावा महावीर गोप, कामदेव दास, विवेक गोप, रवींद्र नाथ तंतुबाई, सूरज सिंह, आनंद सिंह, देव गोराई, विभुति भूषण गोप समेत बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद थे.




