जमशेदपुर : जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना अंतर्गत बागुनहातु डी ब्लॉक नीम भट्टा निवासी विशाल बाऊरी अपने बेटे को मारकर फेक दिये जाने के मामले में मंगलवार को एसएसपी ऑफिस पहुंची है. मामले में विशाल बाऊरी की मां बैशाखी बाऊरी ने बताया कि उसका बेटा विशाल 9 जुलाई को माताल सिंह सरदार के प्रिति भोज में गया हुआ था. तभी उसे माताल सिंह सरदार, जंगल सिंह सरदार, राजा बाऊरी, गुरु चरण सिंह सरदार और राजा सिंह सरदार ने उसके बेटे को बुरी तरह मारपीट कर गजरा चौक पर फेक दिया था. (नीचे भी पढ़ें)

इसकी सूचना बस्ती के लोगों ने परिजनों को दी. इसके बाद परिवार के सदस्यों ने उसे लेकर एमजीएम अस्पताल में भर्ती करवाया. फिर उसे रांची रेफर किया गया. पैसे के अभाव में उसे परिजनों ने उसका इलाज ब्रहानंद में ही करवाया और अधूरे इलाज में ही उसे छुट्टी करवाकर घर वापस ले आये. उसकी मां ने बताया कि वे लोग आर्थिक रूप से कमजोर है. (नीचे भी पढ़ें)
इलाज के अभाव में उसने अपने बेटे को घर पर लाकर रखा है. वहीं उसने यह भी बताया कि उन्होंने इसकी शिकायत सिदगोड़ा थाना में की थी और दो दिन की रिमांड पर माताल सिंह सरदार और जंगल सिंह सरदार को लेकर छोड़ दिया. जिसके बाद न्याय की मांग को लेकर मां मंगलवार को एसएसपी आफिस में पहुंची है.



