• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Wednesday, October 28, 2026
23 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jharkhand vision on zero mission – झारखंड में जीरो मिशन की ओर बढ़ाये कदम, सस्टेनेबल जस्ट ट्रांजिशन का विजन डॉक्यूमेंट ‘नव निर्माण की ओर अग्रसर’ का विमोचन, मुख्य सचिव ने कहा – यह पर्यावरण को बेहतर बनायेगा

July 19, 2023
in खबर
0
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

रांची : झारखंड के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह ने कहा है कि जस्ट ट्रांजिशन झारखण्ड में विकास की नई रूपरेखा तय करेगा. देश में जलवायु परिवर्तन के बढ़ते संकट को रोकने के लिये विजन 2070 के नेट-जीरो लक्ष्य को प्राप्त करने की बात कही गई है, जिसमें टास्क फोर्स की भूमिका अहम होगी. नवम्बर 2022 से ही झारखण्ड इस दिशा में ‘‘टास्क फोर्स‘‘ गठन करने वाला देश में पहला राज्य है. मुख्य सचिव सुखदेव सिंह रांची के एक स्थानीय होटल में वन विभाग एवं झारखण्ड राज्य प्रदूषण नियत्रंण पर्षद के संयुक्त तत्वावधान में सीड द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे. उन्होंने झारखंड में भविष्योन्मुखी अर्थव्यवस्था के निर्माण और सस्टेनेबल जस्ट ट्रांज़िशन की रूपरेखा से संबंधित विज़न डॉक्यूमेंट ‘नव-निर्माण की ओर अग्रसर’ पुस्तक का विमोचन भी किया. मुख्य सचिव ने कहा कि सस्टेनेबल जस्ट ट्रांजिशन टास्क फ़ोर्स राज्य ही नहीं, बल्कि भारत के क्लाइमेट चेंज से संबंधित महत्वाकांक्षी लक्ष्यों और ग्रीन इकोनॉमी के रास्ते पर चलने के लिहाज से अहम है। राज्य सरकार प्रतिबद्ध है कि सस्टेनेबल ट्रांज़िशन की इस प्रक्रिया में कोई भी पीछे नहीं छूटे. कार्बन-न्यूट्रल और जलवायु अनुकूल अर्थव्यवस्था की दिशा में बेहतर परिणाम के लिए राष्ट्रीय एवं राज्यस्तरीय प्रयासों में कन्वर्जेन्स एप्रोच एवं व्यापक विजन बेहद महत्वपूर्ण है. राज्य में समावेशी विकास और आर्थिक प्रगति की वैकल्पिक राह से संबंधित विज़न डॉक्यूमेंट तैयार करने के लिए टास्क फोर्स एवं सीड बधाई के पात्र हैं. मुख्य सचिव ने कहा कि झारखण्ड में रिन्यूएबल एनर्जी के माध्यम से पावर जेनरेट करने का लक्ष्य है, जिसमें सोलर एनर्जी, हाईड्रोजन एनर्जी आदि महत्वपूर्ण स्रोत होंगे. राज्य में कोयला और थर्मल पावर प्लांट तथा इससे संबद्ध स्थानीय अर्थव्यवस्था, लघु-सूक्ष्म उद्योगों और असंगठित क्षेत्र से लाखों लोग जीविका प्राप्त करते हैं. जीवाश्म ईंधन पर आधारित कई शहरों के आर्थिक ढांचा को कैसे बिना आघात के नए बदलावों के अनुरूप तैयार किया जाये, यह बड़ी चुनौती होगी. यही कारण है कि इस टास्क फ़ोर्स पर पूरे देश की नजर है, क्योंकि छत्तीसगढ़, ओडिशा, मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल जैसे अन्य जीवाश्म संसाधन से समृद्ध राज्य झारखंड द्वारा तैयार रोडमैप और मॉडल को अपनाने के लिए प्रेरित होंगे. (नीचे भी पढ़ें)

अंडर कास्ट कर कोयला निकालने पर दिया बल
केन्द्रीय कोयला सचिव अमृत लाल मीणा ने कार्यक्रम में ऑनलाईन माध्यम से अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने विजन 2070 के नेट-जीरो के लक्ष्य को प्राप्त करने की ओर कदम बढ़ा दिया है. सस्टेनेबल ट्रांज़िशन की रणनीतियों को निर्धारित करने के मामले में झारखंड ने आज अन्य राज्यों के समक्ष अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है. विज़न डॉक्यूमेंट राज्य सरकार और टास्क फोर्स का एक दूरगामी एवं सराहनीय प्रयास है. न्यूनतम कार्बन उत्सर्जन के लिए सततशील एनर्जी ट्रांज़िशन आवश्यक है. भविष्य में ऊर्जा जरूरतों एवं एनर्जी ट्रांजिशन को गति देने में कोयले की महत्वपूर्ण भूमिका बनी रहेगी. हम राज्य सरकार को एनर्जी ट्रांज़िशन के प्रयास में हर-संभव सहायता प्रदान करने को तत्पर हैं. यह विज़न डॉक्यूमेंट देश में कार्बन उत्सर्जन-मुक्त अर्थव्यवस्था और सतत विकास के लक्ष्यों से निर्देशित है, जिसे अंतर्विभागीय बैठकों, नेशनल एवं स्टेट कंसल्टेशन एवं सभी स्टेकहोल्डर्स की सहभागिता से तैयार किया गया है. उन्होंने कहा कि देश कोयले पर अपनी निर्भरता को कम कर रहा है. कुछ खदानों को भी बंद किया जा चुका है. उन्होंने कोयला खदानों से पर्यावरण को होने वाले नुकसान से बचाने के उपायों को बताते हुये अंडर कास्ट कर कोयला निकालने पर बल दिया. उन्होंने कहा कि अंडर कास्ट के माध्यम से पर्यावरण को कम नुकसान होगा. (नीचे भी पढ़ें)

सस्टेनेबल जस्ट ट्रांजिशन टास्क फोर्स की कार्यप्रणाली एवं इसके मुख्य उद्देश्य
इस अवसर पर सस्टेनेबल जस्ट ट्रांजिशन टास्क फ़ोर्स चेयरपर्सन सेवानिवृत्त आईएफएस अधिकारी एके रस्तोगी ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है. यह विज़न डॉक्यूमेंट एक समावेशी एवं सहभागी प्रक्रिया के तहत प्रसिद्ध रिसर्च पार्टनर्स एवं देश-दुनिया के बेस्ट-प्रैक्टिसेज के अध्ययन एवं विश्लेषण से तैयार किया गया है. प्राथमिकता के रूप में ट्रांजिशन रोडमैप विकसित करने के लिए आठ क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया गया है, जिनमें लाइवलीहुड ट्रांज़िशन, एनर्जी ट्रांज़िशन, डीकार्बोनाइजेशन पाथवे, कोयला ट्रांज़िशन, सस्टेनेबल मोबिलिटी ट्रांज़िशन, ग्रीन हाइड्रोजन, निवेश एवं वित्त और संस्थागत परिवर्तन प्रमुख है. यह विजन राज्य में पर्यावरण, सामाजिक और आर्थिक आकांक्षाओं को क्लाइमेट एवं नेट-जीरो के लक्ष्यों के अनुरूप हासिल करने पर बल देता है. सस्टेनेबल ट्रांजिशन की प्रक्रिया में कन्वर्जेन्स एप्रोच की आवश्यकता पर जोर देते हुए सीड के सीईओ रमापति कुमार ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक एवं दूरदर्शी कदम है, क्योंकि देश में पहली बार किसी राज्य ने सस्टेनेबल ट्रांजिशन पर विज़न डॉक्यूमेंट प्रस्तुत किया है. यह राज्य में क्लाइमेट गवर्नेंस की व्यापक रूपरेखा प्रस्तुत करता है. राज्य सरकार की यह पहल जलवायु समाधानों के राष्ट्रीय और वैश्विक प्रयासों को मजबूती प्रदान करेगी। क्लाइमेट रेसिलियंट एवं फ्यूचर-रेडी इकोनॉमी के लिए इंटर-डिपार्टमेंटल कन्वर्जेन्स आवश्यक है. राज्य में सस्टेनेबल ट्रांजिशन एवं ग्रीन इकोनॉमी की दिशा में सीड नॉलेज सपोर्ट एवं विशेषज्ञ सहायता प्रदान करने के लिए हमेशा प्रतिबद्ध है. इस अवसर पर एल. ख्यांग्ते, अपर मुख्य सचिव, वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, एके रस्तोगी, अध्यक्ष, टास्क फोर्स-सस्टेनेबल जस्ट ट्रांजिशन, डॉ संजय श्रीवास्तव, पीसीसीएफ एवं हॉफ, झारखंड सरकार, शशिकर सामंता, अध्यक्ष, जेएसपीसीबी सहित अन्य प्रमुख विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति रही.

Developer

Developer

Related Posts

Jamshedpur ssp in action : जमशेदपुर के एसएसपी सड़क पर, डोबो और कदमा चेक पोस्टों का किया निरीक्षण
खबर

Jamshedpur ssp in action : जमशेदपुर के एसएसपी सड़क पर, डोबो और कदमा चेक पोस्टों का किया निरीक्षण

October 28, 2026
tata steel tmh jdc : टीएमएच की वार्षिक जेडीसी संपन्न, डीबी सुंदर रामम ने कहा – टीएमएच को चिकित्सा के क्षेत्र में पूर्वोत्तर भारत की पहचान बनाने की कोशिश
खबर

tata steel tmh jdc : टीएमएच की वार्षिक जेडीसी संपन्न, डीबी सुंदर रामम ने कहा – टीएमएच को चिकित्सा के क्षेत्र में पूर्वोत्तर भारत की पहचान बनाने की कोशिश

October 27, 2026

Next Post

Jharkhand dsp promotion - झारखंड के 24 डीएसपी को बनाया गया आइपीएस, जमशेदपुर के सिटी डीएसपी समेत अन्य डीएसपी के पद पर रहे लोग बन गये आइपीएस रैंक के ऑफिसर

Jamshedpur nsui - कांग्रेसी नेता रजनीश सिंह बने जिला स्तरीय एनएसयुआई के संगठन को-ऑडिनेटर, संगठन को बनाया जायेगा मजबूत

Jamshedpur agrahari samaj - अग्रहरी समाज और जमशेदपुर युवा मंच के रक्तदान को जबरदस्त रिस्पांस, काफी लोगों ने किया रक्तदान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

tata steel tmh jdc : टीएमएच की वार्षिक जेडीसी संपन्न, डीबी सुंदर रामम ने कहा – टीएमएच को चिकित्सा के क्षेत्र में पूर्वोत्तर भारत की पहचान बनाने की कोशिश

tata steel tmh jdc : टीएमएच की वार्षिक जेडीसी संपन्न, डीबी सुंदर रामम ने कहा – टीएमएच को चिकित्सा के क्षेत्र में पूर्वोत्तर भारत की पहचान बनाने की कोशिश

by Team Sharp Bharat D
October 27, 2026

जमशेदपुर : टाटा स्टील द्वारा संचालित टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) का वार्षिक जेडीसी का आयोजन किया गया. इसमें मुख्य अतिथि...

by Team Sharp Bharat K
October 27, 2026

जमशेदपुर : टाटा स्टील द्वारा संचालित टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) का वार्षिक जेडीसी का आयोजन किया गया. इसमें मुख्य अतिथि...

jharkhand womens empowerment : देवघर के संग्रामलोढ़िया में महिलाओं के लिए सिलाई प्रशिक्षण अभियान, मां पुष्पा सेवा संस्थान ट्रस्ट की सचिव ऋतु सिंह के नेतृत्व में हुई पहल

jharkhand womens empowerment : देवघर के संग्रामलोढ़िया में महिलाओं के लिए सिलाई प्रशिक्षण अभियान, मां पुष्पा सेवा संस्थान ट्रस्ट की सचिव ऋतु सिंह के नेतृत्व में हुई पहल

by Team Sharp Bharat K
October 27, 2026

देवघर : महिलाओं को स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से मां पुष्पा सेवा संस्थान...

jamshedpur kali puja : सोनारी सबुज संघ में 63वीं काली पूजा की धूम, 7 से 13 नवंबर तक होंगे धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन

jamshedpur kali puja : सोनारी सबुज संघ में 63वीं काली पूजा की धूम, 7 से 13 नवंबर तक होंगे धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन

by Team Sharp Bharat K
October 27, 2026

जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी स्थित सबुज संघ के श्री श्री काली पूजा सार्वजनिक समिति की ओर से इस वर्ष...

jamshedpur flat : कदमा के आवास रीजेंसी में पार्किंग पर गैरेज निर्माण को लेकर विवाद, महिलाओं से अभद्रता का आरोप

jamshedpur flat : कदमा के आवास रीजेंसी में पार्किंग पर गैरेज निर्माण को लेकर विवाद, महिलाओं से अभद्रता का आरोप

by Team Sharp Bharat K
October 27, 2026

जमशेदपुर : जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र के भाटिया बस्ती स्थित आवास रीजेंसी सोसाइटी में खुले पार्किंग क्षेत्र में गैरेज...

jharkhand cabinet : झारखंड कैबिनेट में 62 प्रस्ताव पारित, एमजीएम अस्पताल के नए भवन बनेगा, खर्च होंगे 5 अरब रुपये, चांडिल मेगालिफ्ट योजना पर मुहर, विधानसभा का सत्र का तिथि को मंजूरी, जाने क्या क्या हुआ प्रस्ताव पारित, देखिये – video

jharkhand cabinet : झारखंड कैबिनेट में 62 प्रस्ताव पारित, एमजीएम अस्पताल के नए भवन बनेगा, खर्च होंगे 5 अरब रुपये, चांडिल मेगालिफ्ट योजना पर मुहर, विधानसभा का सत्र का तिथि को मंजूरी, जाने क्या क्या हुआ प्रस्ताव पारित, देखिये – video

by Team Sharp Bharat K
October 27, 2026

रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में 27 अक्टूबर को झारखंड मंत्रालय में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक...

jamshedpur sad news : झामुमो के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य झामुमो नेता मोहन कर्मकार के आवास पहुंचे, जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी रहे साथ, दिवंगत पत्नी को दी श्रद्धांजलि

jamshedpur sad news : झामुमो के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य झामुमो नेता मोहन कर्मकार के आवास पहुंचे, जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी रहे साथ, दिवंगत पत्नी को दी श्रद्धांजलि

by Team Sharp Bharat K
October 27, 2026

जमशेदपुर : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने झामुमो के केन्द्रीय नेता सह झारखंड...

jamshedpur helping hand : कृत्रिम हाथ लगते ही खिले चेहरे, दिव्यांगजनों के जीवन में आई नई उम्मीद, हेल्प क्रॉस सोसाइटी, इनाली फाउंडेशन एवं रोटरी क्लब ऑफ पुणे डाउन टाउन के संयुक्त सहयोग से दो दिवसीय शिविर का शुभारंभ

jamshedpur helping hand : कृत्रिम हाथ लगते ही खिले चेहरे, दिव्यांगजनों के जीवन में आई नई उम्मीद, हेल्प क्रॉस सोसाइटी, इनाली फाउंडेशन एवं रोटरी क्लब ऑफ पुणे डाउन टाउन के संयुक्त सहयोग से दो दिवसीय शिविर का शुभारंभ

by Team Sharp Bharat K
October 27, 2026

जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर माइकल जॉन ऑडिटोरियम में हेल्प क्रॉस सोसाइटी, इनाली फाउंडेशन एवं रोटरी क्लब ऑफ पुणे डाउन...

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

tata steel tmh jdc : टीएमएच की वार्षिक जेडीसी संपन्न, डीबी सुंदर रामम ने कहा – टीएमएच को चिकित्सा के क्षेत्र में पूर्वोत्तर भारत की पहचान बनाने की कोशिश

tata steel tmh jdc : टीएमएच की वार्षिक जेडीसी संपन्न, डीबी सुंदर रामम ने कहा – टीएमएच को चिकित्सा के क्षेत्र में पूर्वोत्तर भारत की पहचान बनाने की कोशिश

jharkhand womens empowerment : देवघर के संग्रामलोढ़िया में महिलाओं के लिए सिलाई प्रशिक्षण अभियान, मां पुष्पा सेवा संस्थान ट्रस्ट की सचिव ऋतु सिंह के नेतृत्व में हुई पहल

jamshedpur kali puja : सोनारी सबुज संघ में 63वीं काली पूजा की धूम, 7 से 13 नवंबर तक होंगे धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन

jamshedpur flat : कदमा के आवास रीजेंसी में पार्किंग पर गैरेज निर्माण को लेकर विवाद, महिलाओं से अभद्रता का आरोप

jharkhand cabinet : झारखंड कैबिनेट में 62 प्रस्ताव पारित, एमजीएम अस्पताल के नए भवन बनेगा, खर्च होंगे 5 अरब रुपये, चांडिल मेगालिफ्ट योजना पर मुहर, विधानसभा का सत्र का तिथि को मंजूरी, जाने क्या क्या हुआ प्रस्ताव पारित, देखिये – video

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News