
रांची : झारखंड के 24 डीएसपी स्तर के अधिकारियों को प्रोमोशन दिया गया है. इसके तहत 2017 बैच, 2019 बैच और 2020 बैच के ऑफिसरों को प्रोमोशन दिया गया है. सबको आइपीएप कैडर दिया गया है. इसमें 2017 बैच की सरोजिनी लकड़ा, एमेल्टा एक्का, सादिक अनवर रिजवी, अरविंद कुमार सिंह, विकास कुमार पांडेय, विजय आशीष कुजूर, 2019 बैच के दीपक कुमार शर्मा, राजकुमार मेहता, शंभू कुमार सिंह, अजय कुमार सिन्हा, अनुदीप सिंह, पूज्य प्रकाश, सहदेव साव, अमित कुमार सिंह, अजीत कुमार, मुकेश कुमार, दीपक कुमार पांडेय, अनिमेश नाथानी, 2020 बैच के अजय कुमार, आरिफ एकराम, डॉ बिमल कुमार, मनीष टोप्पो, कैलाश करमाली, पितांबर सिंह खेरवार को आइपीएस बनाया गया है.











