
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य मंगलवार को उपायुक्त कार्यालय पहुंचे है. जहां उन्होंने राष्ट्रपति ने नाम उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा है. सौंपे गए ज्ञापन में मणिपुर में दो उमदराज महिलाएं और 21 वर्षीय युवती को नग्न अवस्था में सड़कों पर घुमाने जैसी देश को शर्मसार करने वाली घटना के दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग की है. उन्होंने कहा है कि इस कार्य से पूरा देश गुस्से में है. (नीचे भी पढ़ें)
वहीं उन दरिंदों ने इसका विरोध करने वाली युवती के पिता और भाई की हत्या कर दी और इस युवती के साथ सामूहिक बलातकार भी किया. इसमें अपराधियों को फांसी की सजा दी जाए ताकि इसक तरह का अपराध भविष्य में कोई करने की हिम्मत ना कर सके. ज्ञापन सौंपने में मुख्य रुप से शैलेंद्र सिंह, कमल कौर, गुरुचरण सिंह, परविंदर सिंह, हरेंदर सिंह समेत अन्य सदस्य उपस्थित थे.














