जमशेदपुर : जमशेदपुर के टेल्को स्थित रिवर व्यू एनक्लेव कॉलोनी में गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर द्वारा रचित नृत्य नाटिका चंडालिका का मंचन किया गया. शतदल लेडीज क्लब ने नाटक का मंचन किया. शतदल लेडीज क्लब की अध्यक्ष मौसमी बैनर्जी के निर्देशन में क्लब की महिलाओं ने नाटिका में अभिनय किया. नाटक में 35 लोगों ने हिस्सा लिया. (नीचे भी पढ़ें)
सामाजिक कार्य हेतु चैरिटी के लिए नाटिका का आयोजन किया गया था. जिसमें शहर के विभिन्न स्थानों से आए दर्शकों ने इसे काफी पसंद किया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में टाटा मोटर्स के प्लांट हेड रविन्द्र कुलकर्णी उपस्थित थे. साथ ही कंपनी के अधिकारी वी एन सिंह और रिवर व्यू तथा नीलडीह एनक्लेव के अन्य लोगों ने नाटक का आनंद लिया.














