
चाकुलिया : माटिहाना-चाकुलिया मुख्य सड़क के चाकुलिया गौशाला चौक के पास सड़क पर बना गड्ढा इन दिनों दुर्घटना को आमंत्रण दे रहा है. सड़क पर उभरे गड्ढे में बरसात के पानी भर जाने से गड्ढे से वाहनों को गुजरने से राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इस गड्ढे में कई छोटे बड़े पत्थर डाले हुए हैं ताकी गड्ढे में वाहन ना फंसे वही दो पहिया वाहन के इस गड्डे से होकर गुजरने पर कभी भी यहां बड़ी दुर्घटना हो सकती है. (नीचे भी पढ़ें)
ज्ञात हो कि इस मार्ग पर रोजाना दर्जनों भारी वाहनों का आवागमन होता है और ग्रामीण भी इसी रास्ते से पैदल और दो पहिया वाहन से आना जाना करते हैं परंतु लोगों की सुरक्षा के प्रति अबतक किसी का ध्यान नहीं गया है. सड़क पर उभरे गड्ढे को भरवाने की दिशा में किसी ने भी पहल नहीं किया है जिसके कारण गड्ढे में जल जमाव होने से राहगीरों को सड़क पर आवागमन करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

















