
चाकुलिया : चाकुलिया स्टेशन में शनिवार की सुबह प्लेटफार्म नंबर 3 के फुट ओवर ब्रिज के समीप रेलवे ट्रैक पर अज्ञात व्यक्ति के शव को बरामद किया है. शव कई टुकड़ों में दूर-दूर तक बिखरा पड़ा था. सूचना पाकर जीआरपी स्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में कर लिया है. उन्होंने बताया कि किसी ट्रेन की चपेट में आकर व्यक्ति की मौत हुई है. वहीं व्यक्ति की शिनाख्त अब तक नहीं हो पायी है. शिनाख्त में पुलिस लगी हुई है.



