खूंटी : खूंटी पुलिस ने पीएलएफआई के 5 उग्रवादियों को हथियार समेत गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किए गए उग्रवादियों में बोयार सिंह पूर्ति, सामू मुंडा, गोपाल, कानू हेम्ब्रम और मिखाइल हपडगड़ा शामिल हैं. इनके पास से पुलिस ने 9 गोली, एक देशी कट्टा समेत अन्य नक्सली सामान बरामद किए हैं. घटना के संबंध में खूंटी एसपी अमन कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को जानकारी दी कि पीएलएफआई के एरिया कमांडर टीरा बोदरा उर्फ लंबू अपने साथियों के साथ मुरहू थाना क्षेत्र में लेवी वसूलने के लिए आया हुआ है. (नीचे भी पढ़ें)
उक्त जानकारी के बाद पुलिस ने छापेमारी की और इन पांच उग्रवादियों को गिरफ्तार करने में सफल रही. पीएलएफआई के 5 उग्रवादियों का एक साथ पकडे़ जाना पुलिस के लिए एक बड़ी सफलता है.




