जमशेदपुर : जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान एवं क्लीनिकल न्यूट्रीशन एंड डाइटेटिक विभाग के संयुक्त तत्वावधान में विश्व स्तनपान सप्ताह 2023 का सोमवार को समापन हुआ. इस अवसर पर आयोजित समारोह में कुलपति डॉ अंजिला गुप्ता मुख्य अतिथि मुख्य अतिथि थीं. उन्होंने इस अवसर पर बोलते हुए कुलपति डॉ गुप्ता ने विभाग को बधाई देते हुए ऐसे कार्यक्रम आगे भी जारी रखने का निर्देश दिया. कुलपति ने स्तन पान सप्ताह के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में सफल छात्राओं को पदक एवं प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किये.
कार्यक्रम के प्रारंभ में गृह विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ रमा सुब्रमण्यम ने मुख्य अतिथि का श्रीफल देकर स्वागत किया एवं विश्व स्तनपान सप्ताह के दौरान आयोजित प्रतियोगिताओं का विवरण प्रस्तुत किया. उन्होंने बताया कि क्विज, निबंध, स्लोगन एवं एक्सेंपोर में 120 छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. उन्होंने बताया कि सप्ताह के दौरान यूनाइटेड किंगडम, बर्मिंघम से डॉ उपासना ने छात्राओं को कामकाजी महिलाओं को स्तनपान में सक्षम बनाने के अनेक उपाय बताये. कार्यक्रम में विश्वविद्यालय की डीएसडब्ल्यू डॉ किश्वर आरा, प्रॉक्टर डॉ सुधीर कुमार साहू, वित्त पदाधिकारी डॉ जावेद अहमद, डी ओ डॉ सलोमी कुजूर, आइक्यूएसी डायरेक्टर डॉ रत्ना मित्रा, डीन वाणिज्य संकाय डॉ दीपा शरण, डॉ ग्लोरिया पुर्ती, रिजवाना, डॉ अमृता, डॉ शहला जबीन, डॉ अपर्णा एवं बड़ी संख्या में छात्राओं ने भी भाग लिया.
इस अवसर पर आयोजित क्विज में फातिमा प्रथम, श्वेता तिवारी, नामुद सहर, प्रियंका सेनापति व निकिता सिंह द्वितीय रहीं. निबंध प्रतियोगिता में आस्था प्रथम, सोनम राज, साल्वे श्रीवास्तव, द्वितीय एवं सलोनी सिंह एवं सूफी नाज तृतीय रहीं. स्लोगन प्रतियोगिता में प्रथम अंजलि, द्वितीय प्रीति एवं अर्चना व सुकन्या तृतीय अर्चना एवं सुकन्या रहीं. भाषण प्रतियोगिता में प्रथम अनमोल प्रथम एवं द्वितीय खुशी रहीं.




