रांची : राज्य सरकार के मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा पारदेशीय छात्रवृति के तहत 25 बच्चों का चयन किया गया है. मास्टर्स की पढ़ाई के लिए इन बच्चों का ब्रिटेन और आयरलैंड के विश्वविद्यालयों में एडमिशन होगा. हाईयर एजुकेशन डिपार्टमेंट की ओर से चयनित विद्यार्थियों की सूची जारी कर दी गई है. बताते चले कि यह तीसरा साल है जब विद्यार्थियों का चयन विदेशी यूनिवर्सिटी के लिए किया गया है. राज्य सरकार इनकी पढ़ाई का पूरा खर्च वहन करेगी. फाइनल लिस्ट आने के बाद विभाग आगे की प्रक्रिया शुरु करेगी. इस संबंध में अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक और पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है. (नीचे भी पढ़ें)
चयनित 25 विद्यार्थियों में 15 विद्यार्थियों का चयन एससी, ओबीसी और अल्पसंख्यक कैटेगरी से हुआ है. इस कैटेगरी से बच्चों का चयन पहली बार हुआ है. इन सभी चयनित बच्चों को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 11 अगस्त को सर्टिफिकेट देंगे. अनुसूचित जनजाति वर्ग से कमल शाश्वत, ज्योति वंदना लकड़ा, आयुष स्टीफन टोप्पो, मेरी स्मृति कुजूर, मांगू पूर्ति, प्रफुल किरण केरकेट्टा, जे नीतू सोरेन, एच सिंह मुंडा, मधुमिता मुंडा और स्तुति होरो, अनुसूचित जाति वर्ग से निर्भय प्रकाश, श्रवण कुमार, ओम प्रकाश कुमार, निधि बाघवार और अक्षय कुमार, पिछड़ा वर्ग से अभिषेक कुमार, मनीष कुमार, सूरज कुमार मोदी, प्रेरित राज, जिशान आलम, कुमार प्रीतम पूरी और मल्लिका महतो और अल्पसंख्यत वर्ग से हसन अली बन्ना, मो. जिशान अहमद और फैजान अली का चयन किया गया हैं.




