
रांची : झारखंड के प्रवर्तन निदेशालय (इडी) ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को हाजिर होने के लिए समन जारी किया है. 14 अगस्त को वे हाजिर होंगे. जमीन घोटाला में इडी ने यह कार्रवाई की है. इसके तहत कहा गया है कि वे 14 अगस्त को हाजिर हो. इससे पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को प्रवर्तन निदेशालय ने 18 नवंबर 2022 को अवैध खनन मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पूछताछ की थी. इसके बाद अभी यह नया सम्मन जारी किया गया है. इसमें कहा गया है कि वे जमीन घोटाला से संबंधित जानकारी को साझा करने के लिए खुद दफ्तर में हाजिर हो. रांची में हुई जमीन की खरीद बिक्री के मामले में हेमंत सोरेन को यह पूछताछ के लिए नोटिस भेजा गया है.




