जमशेदपुर : मंगलवार, 8 अगस्त, 2023 का दिन जमशेदपुर जिला बार संघ के अधिवक्ताओं के लिए बहुत ही दुखद रहा, जब एक ही दिन में अपने दो सहकर्मियों को खो दिया. प्रथम गौतम सिंह जिनका निधन विगत रात्रि 3 बजे हो गया. वे लंबे समय से बीमार थे. वे बार एसोसिएशन के बहुत ही विनम्र स्वभाव के अधिवक्ता थे. वहीं दूसरी ओर मात्र 51 साल के काफी मिलनसार अधिवक्ता चंदन कुमार यादव का निधन ब्रह्मानंद अस्पताल में कमजोरी और ब्लड प्रेशर बढ़ जाने के कारण हो गया. (नीचे भी पढ़ें)
लायर्स डिफेंस के अधिवक्ता परमजीत कुमार श्रीवास्तव, अक्षय कुमार झा, अमित कुमार, विनोद कुमार मिश्रा, नवीन प्रकाश, संजीव कुमार झा, राजीव रंजन, रवींद्र कुमार, दिलीप सिंह आदि ने मिल कर ब्रह्मानंद अस्पताल जाकर वहां स्व चंदन कुमार यादव के भाई से मुलाकात की. उन्होंने बताया कि बुधवार, 9 अगस्त को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा और गौतम सिंह जी का अंतिम संस्कार आज ही पार्वती घाट में संपन्न हुआ. दोनों दिवंगत अधिवक्ताओं को जमशेदपुर जिला बार संघ के सदस्यों ने नमन कर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की. उनके निधन के शोक में अधिवक्ताओं ने द्वितीय पाली में खुद को काम से अलग रखा.




