गालूडीह: नवनिर्मित काशीदा-हुल्लूंग मुख्य सड़क में जगह-जगह दरारें पड़ने के साथ धंसने लगी, करोड़ों रूपये से बनी यह सड़क पहली बारिश भी नहीं झेल सकी. बड़ाजुड़ी एवं मुड़ाकाटी में पुलिया के समीप सड़क में दरार पड़ गयी है. दामपाड़ा क्षेत्र के ग्रमीण सड़क की गुणवत्ता को लेकर लगातार शिकायत कर रहे थे. ज़िला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू और बड़ाजुड़ी के मुखिया रायश्री सामाद ने तीनों पुलिया का निरीक्षण किया. (नीचे भी पढ़े)

इस क्रम में ज़िला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू ने बताया कि तीनों पुलिया के समीप सड़क में दरार पड़ने के साथ ही धंसने लगी है. निश्चित रूप से गुणवत्ता पर प्रश्रचिन्ह खड़ा होना स्वाभाविक है. पुलिया के दोनों तरफ की सड़क कमजोर प्रतीत हो रही है. लगता है जल्दीबाजी में काम निपटाने की कोशिश की गयी है. दूसरे जगह भी दरारें फैलने की संभावना है.(नीचे भी पढ़े)
उन्होंने कहा कि उपायुक्त से जांच कराकर सड़क को मजबूतीकरण कराया जाएगा. साथ ही कहा कि यह सड़क दामपाड़ा की जीवनरेखा है. लीपापोती करने से सड़क टिकाऊ नही होगी. इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश भकत समेत अनेक ग्रामीण उपस्थित थे.











