
जमशेदपुर : टाटा स्टील कंपनी परिसर स्थित दी टिस्को मैकेनिकल सोसाइटी की 82 वी वार्षिक आमसभा अध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में हुई. इस एजीएम में सदस्यों को 10 फ़ीसदी लाभांश और उपहार देने की घोषणा की गई. यहां यह बताया सभी सदस्यों को लाभांश की राशि और मिठाई का कूपन की राशि 14 अगस्त से 20 अगस्त के बीच सीधे उनके बैंक खातों में भेज दी जाएगी. उपहार का वितरण 14 अगस्त से समिति के कार्यालय से किया जाएगा. इस दौरान यह भी जानकारी दी गई कि सोसाइटी का चुनाव प्रस्तावित है. सहकारी समिति की ओर से इसकी अधिकारिक जानकारी दी गई है. चुनाव कराने की सूचना सारे सदस्यों को विधिवत भेज दी जाएगी. 12 अगस्त तक सभी को चुनाव संबंधित सूचनाएं प्रेषित की जाएगी. यहां यह बताया गया कि समिति में अभी 2900 सदस्य बढ़कर हो चुके हैं. 200 नए सदस्य टाटा स्टील कलिंगानगर से इसमें शामिल हुए हैं. (नीचे भी पढ़ें)
इस दौरान सोसाइटी की जमा राशि ज्यादा जमा करने वालों को सम्मानित भी किया गया. आमसभा में कोषाध्यक्ष पुष्कर कुमार ने वर्तमान प्रबंधक कमेटी के कार्यकाल की उपलब्धियां की जानकारी लोगों को दी और बताया कि विकेट 5 सालों में लोन की राशि को बढ़ाकर 7 लाख रुपए किया गया है. इसके अलावा लोन पर ब्याज दर भी कम किया गया है. उन्होंने बताया कि सदस्यों को उनके खातों की जानकारी देने के लिए वेबसाइट को फिर से शुरू किया गया है ताकि पूरी तरह पारदर्शिता बढ़ती जा सके. आमसभा में प्रबंधन समिति की ओर से मधेश मिश्रा, विराजमणि सांडिल, जया कुमारी, गुमी हांसदा, मनीषा कुमारी समेत लगभग 1000 सदस्य उपस्थित थे. हम सभा के दौरान ऋण वसूली में वृद्धि और लोन के ब्याज दर में कमी करने के प्रस्ताव को स्वीकृत करते हुए प्रबंधक कमेटी ने इसे अगले वित्तीय वर्ष से लागू करने का फैसला लिया.












