चाकुलिया : चाकुलिया वन क्षेत्र में हाथियों का उपद्रव थमने का नाम नहीं ले रहा है. आए दिन हाथी कही ना कही उपद्रव मचा रहा है. बीती रात एक हाथी चाकुओं के दिघी गांव स्थित राज उद्योग में प्रवेश कर मिल में धान को खाकर और पैरों तलें रोंदकर बर्बाद कर दिया है. उद्योग के मालिक सुभाष लोधा ने बताया कि मिल में रखें चावल और धान को खाकर बर्बाद कर दिया है. ज्ञात हो कि हाथियों का झुंड खाने की तलाश में अक्सर गांव के घरों में हमला कर चावल और धान को खा रहें हैं. (नीचे भी पढ़ें)

ज्ञात हो की विगत दिनों हाथी चाकुलिया के एफसीआई गोदाम के मुख्य गेट को तोड़कर गोदाम में प्रवेश कर गोदाम में रखें चावल और गेहूं को खाकर और पैरों तलें रोंदकर बर्बाद कर दिया था. हाथियों को लेकर सहर से लेकर गांव तक ग्रामीण दहशत में है. ग्रामीण हाथियों को गांव से सटे जंगल से दुर सुरक्षित स्थान तक ले जाने की मांग वन विभाग के पदाधिकारी से कर रहे हैं, परंतु अबतक विभाग के कर्मी हाथियों को सुरक्षित स्थान तक ले जाने के लिए काफी प्रयास कर रहे हैं परंतु अबतक विभाग के कर्मी सफल नहीं हो पाए हैं.












