बहरागोड़ा: बहरागोड़ा के टीपीएस डीएवी स्कूल के समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में राज्य के राज्यपाल सीपी राधा कृष्णन शामिल हुए. उन्होंने कहा कि बहरागोड़ा शिक्षितों का सहर है. शिक्षा के क्षेत्र में बहरागोड़ा अपनी एक अलग पहचान बनाई है. कहा की शिक्षा से ही क्षेत्र का विकास संभव है. विद्यार्थी अपने गुरू का सम्मान करें और उनके बताएं मार्ग पर चलें. उन्होंने कहा कि सफलता का मुल्य मंत्र अनुशासन है,विद्यार्थी अनुशासन में रहकर शिक्षा ग्रहण करें तभी सफल हो पाएंगे और अपने लक्ष्य की प्राप्त कर पाएंगें. उन्होंने कहा कि छात्र जीवन में अनुशासन का पालन करना अति आवश्यक है. एक कामयाब मनुष्य के पीछे उसके अनुशासन का अहम योगदान रहता है.(नीचे भी पढ़े)

राज्यपाल ने पीएम नरेंद्र मोदी का उदहारण देते हुए कहा कि वे अपने सभी कार्य समय पर करते हैं इसलिए आज वे इतने बड़े पद पर हैं. आज भी हर एक कार्य समय पर करते हैं. मनुष्य को उसका अनुशासन ही सफलता की राह पर ले जाती है. उन्होंने कहा कि जिस तरह दुनिया एडवांस हो रही है इससे हर मोड़ पर मनुष्य को नयी चुनौतियां मिलेगी. इस कारण सभी लोगों को पहले से ही चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार रहना चाहिए. उन्होंने कहा कि करोना महामारी के समय भारत की लगभग 144 करोड़ आबादी मुसीबत में आ गई थी.(नीचे भी पढ़े)

उसे समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर नहीं माने और देश एवं राज्य के सुदूरवर्ती जगहों में हर एक लोगों तक कोविड-19 और करोना जांच किट को पहुंचाने का काम किए थे. इसी के साथ अन्य देशों को भी जरूरत के अनुसार वैक्सीन की सप्लाई की गई थी और यह सब हमारे प्रधानमंत्री के प्रयास से ही संभव हो पाया है. समारोह के पूर्व स्कूल के चैयरमेन डॉ बिनी षाडंगी और स्कूल के प्राचार्य अनुप कुमार ने राज्यपाल को गुलदस्ता देकर मंच पर स्वागत किया. इसके पश्चात राज्यपाल ने स्कूल परिसर में स्थापित संस्थापक स्व तरापद षाडंगी की मूर्ति का अनावरण किया, इसके पश्चात दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की. (नीचे भी पढ़े)
मौके पर स्कूली बच्चों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों को आकर्षित किया।मौके पर पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ दिनेश षाडंगी, पूर्व विधायक कुणाल षाडंगी, एसपी,डीडीसी,डॉ श्रद्धा षाड़ंगी,प्रभारी प्राचार्य बीके बेहरा,डीके सिंह,दिलीपानंद गोस्वामी, रंजीत बाला समेत विद्यालय के सभी शिक्षक,विद्यार्थी और अभिभावक उपस्थित थे.











