जमशेदपुर: जमशेदपुर उत्पाद विभाग ने गुरुवार को चाकुलिया के जोरडीहा, सोनाहाथू, धोबासोल, मातापुर और कुमारीसोल में छापामारी की. इस छापामारी में दो शराब भट्टी ध्वस्त की गई. इसके अलावा, पश्चिम बंगाल से लाकर चाकुलिया में बेची जाने वाली 13.30 लीटर अवैध बीयर बरामद हुई है.(नीचे भी पढ़े)
अरुणाचल प्रदेश की किंग गोल्ड विदेशी शराब 22.50 लीटर और 900 किलोग्राम जावा महुआ और 50 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद हुई है. शराब विक्रेताओं और भट्टी चलाने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.











