जमशेदपुर : टाटा स्टील के ओएमक्यू व एफएएमडी के कर्मचारियों का वेज रिवीजन समझौता हो गया. इस समझौता के तहत कर्मचारियों का वेतन में बढ़ोत्तरी हुआ है. समझौता को टाटा स्टील के वेज रिवीजन को आधार बनाकर समझौता किया गया है. इसके तहत पुराना ग्रेड के कर्मचारियों का बेसिक व डीए का 10 फीसदी और औसतन एमजीबी करीब 11750 रुपये की बढ़ोत्तरी हुई है. 7 साल के लिए यह समझौता किया गया है. इसके तहत कर्मचारियों के वेतन में करीब 19540 रुपये की बढ़ोतरी हुई है. नये ग्रेड के कर्मचारियों का एमजीबी बेसिक स्लैब के आधार पर 5500 से 9300 रुपये प्रतिमाह तय किया गया है. एनएस ग्रेड के कर्मचारियों का वहां पर करीब 15646 रुपये की बढ़ओत्तरी हुई है. पहली बार नये वेज रिवीजन समझौता के तहत ओएमक्यू और एफएएमडी में 1 हजार रुपये प्रतिमाह का एनपीएस कैश शुरू किया गया है. (नीचे भी पढ़ें)
टाटा स्टील के पश्चिम सिंहभूम के नोवामुंडी स्थित माइंस में इस समझौता के बाद खुशियां मनायी गयी. वहां के यूनियन के महामंत्री संजय दास ने इस दौरान टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन को आधार बनाने की जानकारी दी और बताया कि वहां की अधीकृत यूनियन टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु के अथक प्रयास के कारण बेहतर वेज रिवीजन समझौता हुआ था. (नीचे देखे पूरी खबर)

यहां यह बताया गया कि टुन्नु चौधरी अपनी बीमार पत्नी को छोड़कर कर्मचारियों के वेज रिवीजन को लेकर मीटिंग करते थे और फिर आना जाना करते थे. इसके बाद टाटा स्टील में बेहतर समझौता हुआ, जिसके आधार पर ही माइंस में भी बेहतर वेज रिवीजन समझौता किया है. इस दौरान कर्मचारियों ने टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु के पक्ष में नारे लगाये. जिंदाबाद के नारे कर्मचारियों ने लगाये.












