जमशेदपुर : जमशेदपुर में अपराध और अपराधियों के मनोबल बढ़े है. पुलिस की गश्ती हो रही है, दावा किया जा रहा है कि छापामारी अभियान चल रहा है. लेकिन लगातार अपराध हो रहा है. इस कड़ी में जमशेदपुर के सबसे व्यस्तम इलाका बिष्टुपुर एम रोड के पास स्थित केवीसी शो रुम से आगे लूटेरों ने एक लड़की के गले से सोने का चेन छिनतई कर लिया और आसानी से भाग निकले. हुंडई के शो रूम और केवीसी शो रुम के पास यह घटना घटी है. बताया जाता है कि अपने ऑफिस से जुगसलाई की लड़की श्वेता दुबे लौट रही थी. इसी बीच एक बाइक पर दो लोग आये और उसके गले पर झपट्टा मारकर सोने के चेन को छीनकर भाग गये. उनके भाई चिंटू दुबे ने बताया कि अपराधी आराम से घटना को अंजाम देकर भाग निकला.
विश्वजीत मणिमेला मैदान के पास भी महिला से छिनतई
वहीं दूसरी ओर दो घंटे के अंतराल में विश्वजीत मणिमेला मैदान के पास भी अपराधियों ने कंट्रैक्टर्स एरिया निवासी एक महिला से छिनतई कर ली है. मिली जानकारी के अनुसार कंट्रैक्टर्स एरिया निवासी प्रिया दास नामक महिला विश्वजीत मणिमेला मैदान के पास से गुजर रही थी, तभी बाइक सवार बदमाशों से उससे छिनतई कर ली.











