जमशेदपुर : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन में हाल के दिनों में रिक्त हुए दो कमिटी मेम्बर के स्थान को भरने के लिए चुनावी प्रक्रिया आरंभ हो चुकी है. एक स्थान( चुनाव क्षेत्र संख्या 38) प्लांट 3 केके सिंह के सेवानिवृत होने के कारण रिक्त हुई है. (नीचे भी पढ़े)
दूसरा (चुनाव क्षेत्र संख्या 45) शेखर सिंह के सेवानिवृत्ति के बाद रिक्त हुई है. दोनों पदों को भरने के लिए प्रक्रिया आरंभ है. 16 अगस्त को मध्यावधि चुनाव संपन्न कराने का कार्यक्रम है.












