जमशेदपुर : जमशेदपुर के बागबेड़ा में अपराधियों ने एक युवक को उस्तुरा मारकर मौत के घाट उतार दिया. सरेराह भीड़ भाड़ वाले इलाके में अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दे दिया, जिससे पुलिस की व्यवस्था पर ही सवाल उठने लगे है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. लेकिन अब तक मृतक की पहचान नहीं हो पायी है और हत्यारों की भी पहचान नहीं हुई है.(नीचे भी पढ़े)
बताया जाता है कि बागबेड़ा थाना क्षेत्र के लाल बिल्डिंग चौक पर कुछ नशेड़ी युवक आपस में झगड़ा कर रहे थे. इसी बीच किसी ने उक्त युवक को उस्तुरा मार दिया, जिससे वह बुरी तरह लहुलुहान हो गया. उसको तत्काल सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गयी. बागबेड़ा पुलिस इस बारे में कोई जानकारी देने से बच रही है.












