
कांड्रा : गुरुवार देर रात करीब 10:00 बजे के आसपास कांड्रा- गम्हरिया मार्ग पर टॉल प्लाजा से थोड़ा आगे गम्हरिया की ओर जा रही कार संख्या जेएच05डीसी 0903 गार्डवाल से टक्करा गई. जिसमें कार में सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जबकि एक को अंदरूनी चोटें लगी है. घटना के बाद ड्राइवर कार छोड़ फरार हो गया. वही कार का आगे का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुआ है. इसकी सूचना राहगीरों द्वारा कांड्रा पुलिस को दी गई. सूचना पर पहुंची कांड्रा पुलिस ने एंबुलेंस के माध्यम से तीनों को इलाज हेतु जमशेदपुर अस्पताल भेजा. राहगीरों के अनुसार कार में ड्राइवर के साथ तीन बुजुर्ग सवार थे एवं सभी नशे की हालत में थे.












