घाटशिला : घाटशिला स्थित चालकडीह में हरिजन ब्वायज क्लब की ओर से सार्वजनिक मां मनसा पूजा धूमधाम के साथ आयोजित की गई. इस मौके पर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षड़ंगी भी पूजा में शामिल हुए. उन्होंने माँ मनसा की विधिवत पूजा-अर्चना कर मां मनसा से क्षेत्र की खुशहाली एवं क्षेत्र के विकास की कामना की. मौके पर कौशिक कुमार, हीरा सिंह, विक्रम साहू समेत अन्य लोग भी मौजूद रहे.



