गालूडीह : दीपावली के अवसर पर गालूडीह में पटाखों की खरीदारी को लेकर शुक्रवार शाम बाजार में रौनक बढ़ गई. प्रशासन के आदेश पर गालूडीह आंचल मैदान में पटाखों की दुकानें लगाई गई हैं. शाम होते ही इन दुकानों पर खरीदारों की भीड़ उमड़ पड़ी. लोग अपने परिवार के साथ पहुंचकर विभिन्न प्रकार के पटाखों की खरीदारी करते नजर आए. अंचल मैदान में लगी दुकानों पर पटाखों की खरीददारी पर विशेष छूट दी जा रही है, जिससे प्रभावित होकर ज्यादा से ज्यादा ग्राहक पहुंच रहे हैं. (नीचे भी पढ़ें)
वहीं, सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने भीड़भाड़ वाले स्थानों और बाजार के व्यस्त इलाकों में पटाखों की दुकान लगाने पर रोक लगा दी है. इसके लिए दुकानदारों को आंचलिक मैदान में निर्धारित स्थान पर दुकान लगाने का निर्देश दिया गया है. शाम के समय मैदान में पटाखे खरीदने वालों की आवाजाही बढ़ गई. बच्चों और युवाओं में दीपावली को लेकर खास उत्साह देखने को मिला. पटाखों की दुकानों पर देर शाम तक खरीदारों की भीड़ लगी रही. प्रशासन की इस व्यवस्था का उद्देश्य बाजार में भीड़ को नियंत्रित करने और सुरक्षा बनाए रखने के साथ ही पटाखों की बिक्री को एक निर्धारित स्थान पर संचालित करना है.












