गालूडीह : गालूडीह के आसपास क्षेत्रों में मनसा पूजा धूमधाम के साथ आयोजित हुई. इस दौरान श्रद्धालुओं ने जगह-जगह मां मनसा की प्रतिमाएं स्थापित कर विधि-विधान के साथ उनकी पूजा-अर्चना की. शनिवार को अहले सुबह पाठा, बत्तख आदि की बलि दी गई. पूजा संपन्न होने के बाद उपस्थित श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरण किया गया. बड़ा खुर्शी, बिरहिगोड़ा, छोटा खुर्शी, सालबनी व अन्य कई स्थानों पर श्रद्धालुओं ने मनसा मंदिरों में पूजा-अर्चना की. रविवार को मां मनसा की प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा.



