चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की जामुआ पंचायत के केरुकोचा हाट मैदान में झारखंड आंदोलनकारी लाल मोहन मांडी की अध्यक्षता में आगामी 12 सितंबर को जंगल बचाओ आंदोलन के नेता शहीद साबुआ हांसदा का 36वां शहादत दिवस मनाने को लेकर बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में विधायक समीर महंती शामिल हुए. बैठक को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आगामी 12 सितंबर को धूमधाम के साथ शहीद सबुआ हांसदा का शहादत दिवस समारोह पूर्वक मनाया जाएगा. जिसमें बतौर मुख्य अतिथि दिसोम गुरु शिबू सोरेन उपस्थित होंगे. (नीचे भी पढ़ें)
उनके साथ राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, आदिवासी कल्याण मंत्री चंपई सोरेन के साथ-साथ कोल्हान के तमाम विधायक एवं पार्टी के वरीय नेता उपस्थित होंगे. उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी जूट जाए. मौके पर झामुमो जिला सचिव घनश्याम महतो, प्रखंड अध्यक्ष सह प्रमुख धनंजय करुणामय, बहरागोड़ा प्रखंड सह बीस सूत्री अध्यक्ष असित मिश्रा, आदित्य प्रधान, सचिव बलराम महतो, गुरुचरण मंडी, समीर दास, शिवचरण हांसदा, श्याम मांडी, मिठू हांसदा, ललित मांडी, डोमन माझी, सरकार हेंब्रम, विजय गोस्वामी, मनोरंजन महतो, मुरली पाल समेत अन्य उपस्थित थे.



