
जमशेदपुर : जमशेदपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने स्वर्गीय परमजीत सिंह गिरोह के सदस्य रह चुके पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने पांच बड़े अपराधियों के पास से बड़े पैमाने पर हथियार भी बरामद किया है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने चौका के पास से अमन पाठक, अंकित शर्मा उर्फ जादू को गिरफ्तार किया. उनके साथ तीन और अपराधी थे. इसके अलावा बनारस के पास से पुलिस ने डबलू मिश्रा को गिरफ्तार किया है. डबलू मिश्रा को बागबेड़ा से गिरफ्तार किया गया है. डबलू मिश्रा बागबेड़ा का रहने वाला है. उसके खिलाफ कई सारे संगीन अपराधिक मामला दज7 है. बागबेड़ा में अवैध कारोबारी रंजीत संजीत के ऊपर फायरिंग की घटना में भी वह शामिल रहा है. इसके अलावा कई अन्य अपराधिक घटना में वह शामिल है.




