
जमशेदपुर : जमशेदपुर के कदमा स्वर्ण रेखा नदी में शुक्रवार सुबह बच्चों का शव तैरता हुआ बरामद किया गया है. इसे लेकर डीएसपी अनिमेष गुप्ता ने बताया है कि स्वर्ण रेखा नदी से एक शव बरामद किया गया है. जिसकी पहचान अब तक नहीं हो पाई है. वहीं दूसरी ओर कदम के जयप्रकाश नगर का रहने वाला 7 वर्षीय लक्ष्मण मछुआ गुरुवार को कदमा स्थित स्वर्णरेखा नदी में डूब गया था. बच्चों की नदी में डूबने की खबर सुनकर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. बच्चा केरला पब्लिक प्रोजेक्ट स्कूल का पढ़ने वाला है. घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है. वहीं पुलिस शव की तलाश गोताखोरों की मदद से कर रही है. वहीं डीएसपी अनिमेष गुप्ता ने बताया है कि स्वर्णरेखा नदी में एक शव बरामद किया गया है. शव उस बच्चे की है या किसी और व्यक्ति की है इसकी जांच की जा रही है. वही बच्चे के परिजनों को शव मिलने की जानकारी दे दी गई है. परिजनों के पहचान के बाद ही बताया जा सकेगा की शव किसकी है.



