जमशेदपुर : जमशेदपुर के छोटा गोविन्दपुर दुर्गा बाड़ी में शुक्रवार को महिला समितियों द्वारा सावन महोत्सव मिलन समारोह का आयोजन किया गया. जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी शामिल हुए. समिति द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया. जिसका महिलाओं ने खूब लुत्फ उठाया. महिलाओं द्वारा विधायक को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया. इस मौके पर विधायक मंगल कालिंदी ने कहा कि भगवान शिव की भक्ति के लिए सावन का महीना अत्यंत पावन महीना होता है. (नीचे भी पढ़ें)
महिलाओं के लिए सावन मिलन समारोह त्योहार एवं उत्सव जैसा होता हैं. इसमें महिलाएं भगवान शिव की पूजा श्रद्धा के साथ करती हैं. कार्यक्रम में पूर्व जिला परिषद सदस्या सुनीता साह,झामुमो नेता समीर दास, नवमी सिंह,कांता देवी,मीना देवी,सबीता देवी,बुलबुल दास,ज्योति कुमारी,कविता देवी,रूमा तिवारी,प्रिया झा,आशा देवी,अनिता सिंह और अन्य महिलाएं उपस्थित थी.



