गालूडीह: गालूडीह थाना क्षेत्र के जोड़सा पंचायत स्थित कुंभकार महिला मंडल समिति जनवितरण दुकान के द्वारा राशन कार्डधारकों ने शुक्रवार को डीलर द्वारा राशन नहीं दिए जाने के विरोध में प्रखंड कार्यालय का घेराव किया. साथ ही प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा. गौतम महतो के नेतृत्व में 70 महिला व पुरुष दो पिकअप वैन पर सवार होकर प्रखंड कार्यालय घाटशिला पहुंचे. ग्रामीणों ने बताया कि ग्रामीणों के बीच राशन नहीं बांटा गया है.(नीचे भी पढ़े)
600 कार्डधारकों राशन देना बंद कर दिया. प्रखंड कार्यालय से पता चला उनको पर्याप्त राशन आवंटित किया गया है. हालांकि, ग्रामीणों के हंगामा के बाद आखिरकार प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी द्वारा डीलर निरस्त करने का निर्णय लिया गया. साथ ही सभी कार्डधारियों को पांच सितंबर से गालूडीह के जनवितरण दुकान से राशन दिया जाएगा. वहीं, अगस्त महीने का राशन कुछ दिन बाद दिया जाएगा. मौके पर झामुमो जिला सदस्य डॉ करुणाकर महतो, प्रखण्ड कोषाध्यक्ष अंपा हेंब्रम, शेख बदरुद्दीन आदि उपस्थित थे.



