बहरागोड़ा: भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने शुक्रवार को बहरागोड़ा प्रखंड के गुहियापाल पंचायत के विभिन्न गांव गुहियापाल, बांकदह, नुआडीह का दौरा कर लोगों की समस्याओं को सुना. लोगों ने डॉ गोस्वामी से बहरागोड़ा से गुहियापाल की सड़क के मरम्मतकरण, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान आबंटित करवाने की स्वीकृति दिलवाने, कृषि कार्य हेतु स्वर्णरेखा नदी के तट पर लिफ्ट इरिगेशन की व्यवस्था करने समेत अन्य जन मुद्दों को रखा. डॉ गोस्वामी ने कहा कि राज्य की मौजूदा गठबंधन सरकार से विकास की उम्मीद नहीं की जा सकती है.राज्य में रोजगार के अवसर उपलब्ध न होने के कारण इस क्षेत्र के हजारों युवा रोजगार हेतु दक्षिण भारत के राज्यों की ओर पलायन कर रहे हैं. (नीचे भी पढ़े)
राज्य सरकार किसानों के प्रति इस कदर असंवेदनशील है कि 8 माह बीतने के बाद भी किसानों को धान क्रयकेन्द्रों में बेचे गए धान की कीमत प्राप्त नहीं हुए. डॉ गोस्वामी ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि राज्य में भाजपा की सरकार बनने पर जन समस्याओं का समाधान होगा. मौके पर बहरागोड़ा मंडल अध्यक्ष राजकुमार कर ,मंडल महामंत्री भक्तिश्री पंडा, प्रबोध साव,दिलीप साव,सेनगुप्त नायक, अशोक सीट, अशोक साव, संजय साव, अभिजीत पांडा, दिलीप उपाध्याय, प्राणबल्लभ साव, चंद्रशेखर बेरा, श्रीमती हेमोबती बेरा, हरप्रसाद राउत, धीरेन नायक, सीमांत दंडपाट, जगदीश नायक, लालमोहन सीट, चंदन साव, भवानी साव, रबिन कालिंदी, जवाहर लाल कालिंदी समेत अन्य उपस्थित थे.



