जमशेदपुर: जमशेदपुर शहर में चंद्रयान-3 मिशन की सफलता का खुमार अभी उतरा नहीं है. शुक्रवार को सीजीपीसी ने साकची गुरुद्वारा के समीप कालीमाटी रोड पर राहगीरों को लड्डू और पौधे बांटकर सफलता का जश्न मनाया. चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग को लेकर सीजीपीसी भी उत्साहित दिखी.(नीचे भी पढ़े)

लैंडर विक्रम की सॉफ्ट लैंडिंग और रोवर प्रज्ञान के चांद पर सफलता पूर्वक विचरण पर सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी (सीजीपीसी) भी जश्न में झूम उठी. सदस्यों ने लड्डू बांटकर व पौधे बांटकर खुशी का इजहार किया.सीजीपीसी के प्रधान भगवान सिंह का कहना है बुधवार शाम को भारत इतिहास रच दिया है और यह पल सभी भारतवासियों के लिए गौरव के क्षण हैं. चेयरमैन सरदार शैलेन्द्र सिंह का कहना था कि चंद्रयान-3 चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग करने से पूरी दुनिया में भारत ने अपनी स्पेस शक्ति का लोहा मनवा लिया है. इसरो वैज्ञानिक बधाई के पात्र है. (नीचे भी पढ़े)

इस अवसर पर प्रधान भगवान सिंह, चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह, संरक्षक गुरदीप सिंह पप्पू, उपाध्यक्ष चंचल सिंह, कुलदीप सिंह, महासचिव अमरजीत सिंह – गुरचरण सिंह बिल्ला, अमरजीत सिंह भामरा, सुखविंदर सिंह राजू, सतनाम सिंह घुम्मन, हरदीप सिंह, जगतार सिंह नागी, रविंद्र सिंह, रणजीत सिंह, ज्ञानी कुलदीप सिंह, दलविंदर सिंह, हरजिंदर सिंह, सुखदेव सिंह बिट्टू, परमजीत सिंह विकी, दर्शन सिंह, प्रकाश सिंह, त्रिलोक सिंह, त्रिलोचन सिंह, सतबीर सिंह गोल्डू, सुरजीत सिंह, हरविंदर सिंह, दलविंदर सिंह, बलबीर सिंह, सुरेंद्र सिंह शिंदे, जसवीर सिंह सोनी, सतबीर सिंह और दलजीत सिंह मुख्यरूप से शामिल थे.



