जमशेदपुर: जमशेदपुर के एमजीएम थाना क्षेत्र के पोखारी नेताजी सुभाष स्कूल के पीछे स्वर्णरेखा नदी में शुक्रवार शाम शव मिलने से हड़कंप मच गया. स्थानीय लोगों ने शव मिलने की सूचना पुलिस को दी. इधर, सूचना पाकर पुलिस फॉरेन पहुंची और शव को नदी से बाहर निकालने के प्रयास में जुट गई. हालांकि पानी का बहाव काफी तेज होने के कारण नदी से शव को नहीं निकाला जा सका है. शव तेज बहाव में बने भंवर में फंसा हुआ है. स्थानीय लोगों के अनुसार नदी में दो शव है. इधर, मामले को लेकर एमजीएम थाना प्रभारी राजू ने बताया कि स्थानीय लोगों द्वारा नदी में दो शव होने की सूचना दी गई है. इसमें एक शव मवेशी का भी है. मौके पर दो शव है या एक इसकी जानकारी शव को निकाले जाने के बाद ही चल पायेगा. फिलहाल शव को बाहर निकालने में पुलिस जुटी हुई है




