जमशेदपुर : आगामी 27 अगस्त 2023 दिन रविवार को मारवाड़ी युवा मंच स्टील सिटी शाखा द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष में साइक्लोथॉन 3.0 का आयोजन कर रही है, जिसका पोस्टर विमोचन शुक्रवार को अमरप्रीत सिंह काले ने किया और अपनी शुभकामनाएं भी दीं. अध्यक्ष मोहित मुनका ने बताया की हर साल 29 अगस्त को महान हॉकी खिलाड़ी मेजर धन्यचंद जी के जन्मदिवस को राष्ट्रीय खेल दिवस के तौर पर मनाया जाता हैं और इस वर्ष मारवाड़ी युवा मंच स्टील सिटी शाखा एवं ब्रह्मानंद नारायण मल्टी स्पेशियलिट हॉस्पिटल, जमशेदपुर द्वारा संयुक्त रूप से साइक्लोथॉन 3.0 का आयोजन कर रही है. यह आयोजन प्रतिभागियों के लिए बिलकुल निःशुल्क हैं ताकि अधिकतम भागीदारी को प्रोत्साहित किया जा सके. इस आयोजन का उद्देश्य शहर की युवाओं एवं नागरिकों के बीच खेल भावना को बढ़ाना है और साथ ही साथ उनको स्वस्थ जीवन के प्रति प्रेरित करना है. (नीचे भी पढ़ें)
सचिव सौरव संथोलिया ने बताया की सभी प्रतिभागी को इवेंट रिस्टबैंड्स, कैप्स, सर्टिफिकेट्स दिया जाएगा एवं सभी के लिए नाश्ते का प्रबंध भी रहेगा. संयोजक अनुज गुप्ता ने बताया की यह साइकिल रैली जुबली पार्क गेट नंबर 1 से आरंभ होगा, जो जुबली पार्क, जुस्को कार्यालय, बिस्टूपुर थाना,वोल्टास गोलचक्कर, पी.एम मॉल, नॉवेल्टी होटल,जनरल ऑफिस गेट और एमएनपीएस विद्यालय होते हुए वापस जुबली पार्क गेट के समीप आ कर समाप्त होगा. मारवाड़ी युवा मंच स्टील सिटी शाखा अपने सारे शहर वासियों को आमंत्रित करता है की आप सब आगे आएं और इस कार्यग्रम का हिस्सा बनें ताकि हम सब मिलकर अपने जीवन को स्वस्थ बनाए. (नीचे भी पढ़ें)
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में – अध्यक्ष मोहित मुनका, सचिव सौरव सोनथलिया, कोषाध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल, संयोजक अनुज गुप्ता एवं अन्य सदस्य लगे हुए हैं. वही पंजीकरण के लिए पंजीकरण विवरणों के लिए संयोजक अनुज गुप्ता से संपर्क कर सकते हैं: 8789369574 या 8340699393. साइक्लोथॉन 3.0 व्यक्तियों, परिवारों और दोस्तों के लिए एक अद्वितीय अवसर प्रस्तुत करता है ताकि वे स्वास्थ्य, मजा और साथीभाव की भावना के आत्मा में एकत्र हो सकें. आइए हम मिलकर इस आयोजन को एक प्रशंसापूर्ण सफलता बनाते हैं, स्वास्थ्य और एकता पर मजबूत दबाव के साथ राष्ट्रीय खेल दिवस का जश्न मनाते हैं.




