बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के बनकटा पंचायत के निश्चितपुर गांव के लाइनमैन सुब्रतो मान्ना को बुधवार शाम पावर हाउस के शट डाउन लेकर 11000 वोल्ट तार पर काम करते वक्त अचानक बिजली की चपेट में आने से करंट लग गया था और उसके शरीर के कई हिस्से बुरी तरह झुलस गये थे. उनको टीएमएच अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी इलाज की जा रही है. शनिवार को पूर्व विधायक सह झारखंड प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षड़ंगी टीएमएच अस्पताल में उनसे मिलने पहुंचे और मिलकर बात की, हाल चाल जाना और परिवारजनों से मुलाकात की और चिकित्सा में लगे डॉक्टरो की टीम से विस्तार से बात की. डॉक्टर ने कहा कि वे लोग हर संभव कोशिश कर रहे हैं ताकि सुब्रतो जल्द ही स्वस्थ हो जाए. श्री षाड़ंगी ने सुब्रतो को हर संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया है.












