जमशेदपुर : जमशेदपुर को ऑपरेटिव कॉलेज में शनिवार को यूजी प्रथम सेमेस्टर के बच्चों का परिचय सत्र आयोजित किया गया. बहुउद्देश्यी भवन में कार्यक्रम का आयोजन हुआ. प्राचार्य अमर सिंह एवं अन्य वरीय शिक्षकों के द्वारा दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की उद्घाटन की गई. इस अवसर पर डॉ अमर सिंह ने कहा कि बच्चों को बेहतर शिक्षा प्रदान करने के लिए महाविद्यालय के द्वारा प्रयास किए जा रहे है. छात्र छात्राओं के लिए बेहतर पुस्तकालय और लैब की व्यवस्था की गई है. प्राचार्य ने विद्यार्थियों से अनुशासित होकर पठन पाठन करके कॉलेज का नाम रौशन करने की बात कही. (नीचे भी पढ़ें)
कार्यक्रम की अध्यक्षता आइक्यूएससी कोर्डिनेटर डॉ नीता सिन्हा ने किया, वहीं बच्चों का शिक्षकों से परिचय वनस्पति विभाग के हेड व सीनेटर ब्रजेश कुमार ने करवाया. कार्यक्रम में नामांकन प्रभारी अशोक कुमार रवानी,ब्रांच कोर्डिनेटर विनय कुमार सिंह एवं परीक्षा नियंत्रक डॉ भूषण कुमार सिंह ने भी अपने विचार रखे. इस अवसर पर डॉ सुनीता सहाय,डॉ एस एन ठाकुर,डॉ शालिनी शर्मा,डॉ किरण दुबे,डॉ आर एस पी सिंह,डॉ स्वाती सोरेन,डॉ दुर्गा तामसोय,डॉ प्रभात कुमार सिंह,डॉ राजेश कुमार,डॉ मंगला श्रीवास्तव,डॉ कृष्णा प्रसाद,डॉ अनिल झा,डॉ स्वाती वत्स,डॉ अनुपम,डॉ अनिता,डॉ विक्रमादित्य सिन्हा,डॉ पियाली विश्वास,डॉ नूर दानिश,प्रियंका कुमारी,डॉ शोभा कुमारी,डॉ रमेश कुमार,डॉ रूचिका तिवारी,डॉ रविशंकर राय,डॉ पुष्पा तिवारी,डॉ अक्षय लुगुन के अलावा काफी संख्या में शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे.













