बहरागोड़ा: बहरागोड़ा मॉडल स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक सह संस्थापक शिक्षक जलधार महापात्र का शनिवार की शाम दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. जलधार महापात्र मृदभाषी एवं हंसमुख स्वभाव के व्यक्ति थे. अक्टूबर 2012 में बहरागोड़ा मॉडल स्कूल में अपना योगदान दिया था. उनके कार्यकाल में मॉडल स्कूल बहरागोड़ा का काफी बेहतर शैक्षणिक विकास हुआ. वे अपने कार्यों के प्रति काफी समर्पित रहते थे. कम संसाधनों के बावजूद मॉडल स्कूल के मैट्रिक और इंटर परीक्षा फल के बेहतर परिणाम में उनका काफी सकारात्मक योगदान रहा. (नीचे भी पढ़े)
उनके निधन से मॉडल स्कूल टीचर्स एसोसिएशन झारखंड के केंद्रीय अध्यक्ष आनंद प्रिय सेन कोषाध्यक्ष सुमन चक्रवर्ती सचिव सतीश पांडे ,सह सचिव अनिल कुमार पांडे पूर्वी सिंहभूम जिला के जिला अध्यक्ष कनक कुमार शिक्षक अरुण कुमार पाल, गौतम कुमार मिश्रा, गोपेश कुमार मिश्रा बीती कांत रावत, प्रवीण सिंह ,महेश्वर महतो अर्जुन तमसोई विकास नायक समेत संघ के समस्त सदस्यों ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए उनके आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की. (नीचे भी पढ़े)
तमाम लोगों ने अपने संवेदना में कहा कि स्वर्गीय महापात्र ने अपने नेतृत्व क्षमता एवं सहयोगियों की मदद से मॉडल स्कूल बहरागोड़ा में बेहतरीन शिक्षा देने का काम किया, उनके योगदान को हम सदैव याद रखेंगे. उनके पुत्र सब्यसाची महापात्रा ने मुखाग्नि दी. उनके निधन पर समूचे गांव का माहौल गमगीन हो गया. काफी संख्या में लोग उनके अंतिम दर्शन के लिए उनके पैतृक आवास में पहुंचे.











