जमशेदपुर : टाटानगर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 2 से आरपीएफ सीआइबी ने बिहार के चंपारण जिला के रहने वाले गिनेश चौधरी को गांजा के साथ गिरफ्तार किया है. उसके पास से तीन बैग गांजा बरामद किया है, जिसका वजन 31 किलो है जबकि उसकी कीमत तीन लाख रुपये था. आरपीएफ सीआइबी की टीम को यह सूचना मिली कि गांजा की तस्करी स्टेशन से हो रहा है. इसके बाद घेराबंदी कर उक्त व्यक्ति को पकड़ा गया, जिसके बाद से तीन बैग गांजा बरामद किया गया. गांजा की कीमत तीन लाख रुपये आंकी गयी है. ओड़िशा के बलांगीर से गांजा को लाया जा रहा था, कि रास्ते में टाटानगर स्टेशन से उसको धर दबोचा गया.











