जमशेदपुर : जमशेदपुर के वाणिज्य कर अपर आयुक्त रतन लाल गुप्ता द्वारा सेल्स टैक्स विभाग में एक बैठक का आयोजन किया गया. उक्त बैठक में विभिन्न संस्थानों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया. चेम्बर की तरफ से महासचिव मानव केडिया, सचिव वित्त एवं कराधान पियुष चौधरी, विशेष आमंत्रित सदस्य राजीव अग्रवाल, टैक्स कमिटी के चेयरमैन एवं वरिष्ठ अधिवक्ता खजांची मित्तल, राजेश मित्तल, सतीश सिंह, पवन शर्मा इत्यादी मौजूद थे. सबसे पहले रतन लाल गुप्ता द्वारा सभी का स्वागत किया गया एवं कर समाधान के उचित क्रियान्वयन के लिये सुझाव मांगे गये, जिस पर एसिया से आये प्रतिनिधि इन्दर अग्रवाल, संजय सिंह, संतोख सिंह ने विभाग से वैसे उद्यमियों की वर्षवार लिस्ट देने की मांग की गयी जिनके ऊपर विभाग का कोई भी बकाया लम्बित है. इससे कि एसिया एवं चेम्बर जैसे संस्था उक्त व्यवसायियों को कर समाधान स्कीम का लाभ लेने के लिये प्रेरित कर सकें. उन्होंने इस स्कीम की तारीफ की एवं इसका लाभ लेने का अनुरोध किया. पियूष चौधरी ने आग्रह किया कि पुराने पुन: आकलन के मामलों का त्वरित निष्पादन होना चाहिये ताकी वैसे मामले जो अपील से छुट चुके हैं, उनमे व्यवसायियो को उचित समाधान मिले एवं उसके बाद भी यदि कोई बकाया रहे तो उसके लिये वे कर समाधान स्कीम का लाभ ले सकें. (नीचे भी पढ़ें)
राजीव अग्रवाल ने सुझाव दिया कि यदि किसी व्यवसायी से कर समाधान का फॉर्म भरने में कोई त्रुटी हो जाती है लेकिन इससे अंतिम शेष राशि पर कोई प्रभाव नही पड़ता है, उस स्थिति में वैसे मामलों को बिना समय गंवाएं निष्पादित कर देना चाहिये. अपर आयुक्त को इस बाबत सभी अफसरों के लिये एक आंतरिक चिट्ठी जारी किया जाना चाहिये. मानव केडिया ने विभाग की इस्स पहल की तारीफ की एवं आगे भी इस तरह की मीटिंग आयोजित करते रहने की मांग की. चेम्बर द्वारा अपर आयुक्त को उनकी टीम के साथ चेम्बर आकर मेंबरों को सम्बोधित करने का न्योता दिया गया जिसे अपर आयुक्त ने सहश्र स्वीकार कर लिया. विभाग की ओर से उपायुक्त कंचन बरुआ एवं दिलिप मण्डल अपर आयुक्त सह इंचार्ज सिंहभूम सर्किल भी मौजूद थे.











