जमशेदपुर : जमशेदपुर भाजपा के नेता विकास सिंह के खिलाफ मानगो नगर निगम में घुसकर आंदोलन करने पर सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का केस दायर किया गया है. मानगो थाना में मानगो नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी सुरेश यादव समेत अन्य कर्मचारियों की शिकायत के आधार पर केस दायर किया गया है. इसमें विकास सिंह समेत अन्य 10 से 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दायर किया गया है. केस में कहा गया है कि सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाया गया, काम करने से सरकारी कर्मचारियों को रोका गया, अमर्यादित भाषा का प्रयोग कार्यालय में घुसकर किया जबकि कई अन्य संगीन आरोप लगाये गये है. इसके अलावा यह भी आरोप लगाया गया है कि कर्मचारियों और पदाधिकारियों को विकास सिंह और अन्य ने धमकी भी दी है. इस मामले में एफआइआर दायर कर दिया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और विकास सिंह को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है.











