जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी सुरेश यादव सरकार का नहीं मंत्री की गुलामी कर रहे हैं. विकास सिंह ने प्रेस बयान जारी कर बताया. शनिवार को विकास सिंह अपने साथियों के साथ मानगो नगर निगम के कार्यालय में जाकर का कार्यपालक पदाधिकारी सुरेश यादव के काले कारनामों का विरोध करने का काम किया हैं. विकास सिंह ने बताया कि वें उस जगह में खड़ा होकर जानबूझकर विरोध कर रहे थे जहां नगर निगम का सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है. विकास सिंह ने बताया कि उन्होंने किसी प्रकार का बल का प्रयोग नहीं किया. वें तो कार्यपालक पदाधिकारी सुरेश यादव को आईना दिखाने का कार्य किये हैं. (नीचे भी पढ़ें)
सुरेश यादव के घर के ठीक बगल में आदिवासी जमीन में करोड़ों रुपए की लागत से बन रहे बहुमंजिली इमारत, जो मंत्री का कार्यालय अपने आप्त सचिव को आगे करके बनाया जा रहा है. विकास सिंह ने बताया कि उन्होंने उस बहुमंजिला इमारत के अवैध निर्माण के संबंध में सैकड़ो बार विभिन्न माध्यमो से शिकायत किया था. कार्यपालक पदाधिकारी सुरेश यादव ने उस भवन को नोटिस भी दिया और पांच लाख रूपये का फाइन भी लगाया था लेकिन फाइन लेने और कार्य बंद करने की उनकी स्वास्थ्य मंत्री के भय से हिम्मत नहीं हुई. तब हार कर विकास सिंह को लगा कि मंत्री के सामने सुरेश यादव भीगी बिल्ली बन गए हैं और कमजोर पड़ गए इसलिए उन्हें मजबूती देने के लिए आज उन्हे विकास सिंह रिवाइटल की गोलियां देने का कार्य किया. विकास सिंह का कहना है कि चोरी और सीनाजोरी के तर्ज में सुरेश यादव ने उनके ऊपर मुकदमा दर्ज कराया जबकि नियम अनुसार संविधान और कानून को तार तार करने का मुकदमा उनके ऊपर होना चाहिए जो वें करेंगे.












