
जमशेदपुर : टाटा वर्कर्स यूनियन में चुनावी माहौल में गरमी आ गयी है. इसके तहत जहां डिप्टी प्रेसिडेंट अरविंद पांडेय को अध्यक्ष के रुप में आर रवि प्रसाद और उनके समूह के लोग दिखाने में लगे है तो इसका विरोध भी शुरु हो गया है. अरविंद पांडेय के करीबी कहे जाने वाले रघुनाथ पांडेय खेमा के दमदार कमेटी मेंबर सीएस झा ने ही हमला बोल दिया है. अरविंद पांडेय पर पूर्व सहायक सचिव सीएस झा ने ही निशाना साधा है. आपको बता दें कि अरविंद पांडेय जहां से चुनाव जीतकर आते है, उसी कोक प्लांट से ही सीएस झा भी चुनाव लड़ते है. सीएस झा ने कहा है कि यह पता चला कि पदाधिकारियों की एक मीटिंग हुई जिसमें अरविंद पांडेय ने दावेदारी अध्यक्ष पद पर की हैं, पदाधिकारियों से उन्होंने आग्रह किया है कि उनको वर्तमान में अपने डिपार्टमेंट में ही मजदूर पटखनी देने हेतु इंतजार में है. पिछली बार भी वे उनके ही कंस्टीच्यूएंशी में टॉप 3 का झांसा देकर चुनाव जीते थे, लेकिन उच्चपदस्थ होने के बावजूद विभिन्न मुद्दों पर उनका नकारात्मक रुख रहा. डिपार्टमेंट के किसी भी कर्मचारियों का कोई काम नहीं किया है. विभागीय कर्मचारी भली-भांति समझ चुके हैं कि वे कैसे व्यक्ति है. अरविंद पांडेय के कारनामों से पूरा मजदूर जगत सशंकित है. अगर इन्हें मौका दिया जाए तो जो बची खुची सुविधाएं हैं वह भी गटक जाएंगे. अगर इनमें साहस है तो मजदूरों के बीच जाकर इस दरमियान जो कार्य किए हैं उसका ब्यौरा दें. उनका मुख्य हथियार चाटुकारिता है. सब लोग जानते हैं और पहले भी यूनियन में जिन लोगों का उन्होंने हाथ पकड़कर ट्रेड यूनियन की राजनीति सीखी उन्हें भी धोखा दिए. कहीं का नेता चुने जाने के बाद वहां से भी भाग खड़े हुए. लगातार प्लांट में कर्मचारियों का डिस्चार्ज होने का सिलसिला इन्हीं के कार्यकाल में हुआ. अध्यक्ष पद तो दूर की बात है, पहले आगामी चुनाव में प्लांट से कमेटी मेंबर का चुनाव ही जीत कर दिखाएं फिर कोई बात होगी.













