• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Wednesday, September 9, 2026
28 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home कारपोरेट व यूनियन

स्टील के कर्मचारियों का बढ़ा वेतन, सात साल के लिए हुआ वेज रिवीजन समझौता, स्टील वेज कर्मचारियों का 85 फीसदी सीटीसी में बढ़ोत्तरी, कई नये एलाउंस लागू, डीए ऊपर जाकर हो जायेगा फ्रीज, 1 अगस्त 2018 से अक्तूबर 2019 तक का फरवरी 2020 में मिलेगा एरियर, कर्मचारियों का ऑफिसर बनने का रास्ता हुआ साफ, जानिये स्टील वेज में हुए वेतन बढ़ोत्तरी का पूरा ब्योरा

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X
वेज रिवीजन समझौता के बाद टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष समेत सभी का किया गया स्वागत.

जमशेदपुर : टाटा स्टील के कर्मचारियों का वेतन में बढ़ोत्तरी हो गयी. सोमवार को टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेंद्रन समेत अन्य पदाधिकारियों ने टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष आर रवि प्रसाद समेत तमाम पदाधिकारियों के बीच वेज रिवीजन समझौता हुआ. स्टील वेज और एनएस ग्रेड से लेकर तमाम सीरीज के कर्मचारियों का ग्रेड रिवीजन समझौता हुआ है. वेज रिवीजन समझौता के तहत यूनियन के अध्यक्ष समेत तमाम पदाधिकारियों के मुताबिक, करीब 85 फीसदी सीटीसी में बढ़ोत्तरी हुई है. सीटीसी का मतलब होता है कॉस्ट टू कंपनी यानी एक कर्मचारी पर होने वाला खर्च की राशि. यूनियन द्वारा उपलब्ध करायी गयी जानकारी के अनुसार, स्टील वेज के कर्मचारियों का औसतन सीटीसी अब 1 लाख 32 हजार रुपये के करीब हो जायेगा जबकि अधिकतम राशि 2 लाख 54 हजार रुपये के करीब हो जायेगा. सीटीसी में बेसिक से ल ेकर तमाम सुविधाएं है.

एस ग्रेड के कर्मचारियों व एसोसिएट्स कर्मचारियों का ग्रेड रिवीजन के बाद कैसे बढ़ा वेतन.

इस समझौता के तहत डीए में बदलाव किया गया है. डीए यानी महंगाई भत्ता जो हर साल दर साल वेतन के साथ बढ़ता था, वह आकर रुक जायेगा. यानी अगर एस-1 ग्रेड का न्यूनतम वेतनमान 26255 रुपये और अधिकतम वेतनमान 47420 रुपये है तो अगर कोई एस-1 ग्रेड के कर्मचारी का अधिकतम 47420 रुपये हो जाता है तो उस वक्त का डीए वहां फ्रीज हो जायेगा. इसके अगर उसका वेतन 50 हजार या उससे ज्यादा भी एस-1 ग्रेड में हो जायेगा तो भी उसका 47420 रुपये पर मिलने वाला ही डीए मिलता रहेगा. वैसे ग्रेड का स्पैन को 14 का प्रस्ताव मैनेजमेंट ने दिया था, जिसको 20 पर ही रखने में यूनियन कामयाब हुई है. इसके अलावा कई सारे नये एलाउंस भी दिये गये है. समझौता में एक बड़ी बात यह हुई है कि अब कर्मचारी सीधे आइएल-5 स्तर के अधिकारी बन सकेंगे.

डी ग्रेड और के ग्रेड के कर्मचारियों का वेतन बढ़ोत्तरी का स्लैब.

वैसे कर्मचारी जो टाटा स्टील की सूचीबद्ध या मान्यता प्राप्त संस्थानों से पढ़ाई की है तो उसका चयन आइएल-5 स्तर पर हो जायेगा. नया वेतन समझौता सात साल के लिए यानी 1 जनवरी 2018 से 31 दिसंबर 2024 तक के लिए लागू कर दिया गया है. इसका फिटमेंट यानी नया वेतनमान मिलना अक्तूबर 2019 के वेतनमान के साथ नवंबर 2019 के वेतन में मिल जायेगा. उसके बाद ही कर्मचारियों को मिलेगा. 1 जनवरी 2018 से लेकर 31 अक्तूबर 2019 तक का एरियर यानी 22 माह का एरियर की राशि फरवरी माह तक कर्मचारियों को एक साथ ही मिल जायेगा.
एक नजर में जाने स्टील वेज का वेज रिवीजन समझौता :

वी ग्रेड के कर्मचारियों का ग्रेड रिवीजन के बाद ऐसे होगा वेतन बढ़ोत्तरी.
  • एमजीबी-बेसिक व डीए का जोड़कर 12.75 फीसदी यानी बेसिक व डीए आपका जो होगा, उसको जोड़कर नया बेसिक बन जायेगा. वैसे पिछले बार एमजीबी 18.25 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई थी.
  • औसतन एमजीबी 11024 रुपये प्रतिमाह होगा.
  • 20 स्पैन ही रहेगा
  • 3 फीसदी का बेसिक सैलेरी में हर साल की बढ़ोत्तरी होगी, जिसके तहत स्टील वेज के न्यूनतम एस-1 ग्रेड का वर्तमान में प्रतिमाह 872 रुपये की बढ़ोत्तरी थी, जो अब 1423 रुपये प्रतिमाह हो गयी है जबकि अधिकतम ग्रेड वी-20 का वर्तमान में प्रतिमाह 1576 रुपये है, जो बढ़कर 2572 रुपये हो जायेगा.
  • वीडीए (वेरियेबल डीए)-सौ फीसदी बेसिक में समायोजित हो जायेगा. 1 जनवरी 2018 से लेकर 31 दिसंबर 2019 तक डीए उसी तरह बढ़ता रहेगा, जैसे अभी बढ़ता है. लेकिन 1 जनवरी 2020 से डीए का फार्मूला बदल जायेगा. डीए यानी महंगाई भत्ता जो हर साल दर साल वेतन के साथ बढ़ता था, वह आकर रुक जायेगा. यानी अगर एस-1 ग्रेड का न्यूनतम वेतनमान 26255 रुपये और अधिकतम वेतनमान 47420 रुपये है तो अगर कोई एस-1 ग्रेड के कर्मचारी का अधिकतम 47420 रुपये हो जाता है तो उस वक्त का डीए वहां फ्रीज हो जायेगा. इसके अगर उसका वेतन 50 हजार या उससे ज्यादा भी एस-1 ग्रेड में हो जायेगा तो भी उसका 47420 रुपये पर मिलने वाला ही डीए मिलता रहेगा. वैसे ग्रेड का स्पैन को 14 का प्रस्ताव मैनेजमेंट ने दिया था, जिसको 20 पर ही रखने में यूनियन कामयाब हुई है. इसके अलावा कई सारे नये एलाउंस भी दिये गये है.
    एलाउंस में की गयी बढ़ोत्तरी
  • गाड़ी का मेंटेनेंस एलाउंस में 35 से 45 रुपये प्रतिमाह की बढ़ोत्तरी हुई है
  • यूटिलिटी एलाउंस 450 रुपये था, जो बढ़कर अब 550 रुपये प्रतिमाह हो गयी है
  • हायर टेक्निकल क्वालिफिकेशन लेने पर कर्मचारियों को सबसे न्यूनतम ग्रेड एस-1 को अभी 295 रुपये प्रतिमाह बढ़ोत्तरी होती थी, जिसको बढ़ाकर 460 रुपये प्रतिमाह कर दिया गया है.
  • सुपरवाइजरी ग्रेड के सबसे ऊंचे ग्रेड वी 20 के लिए अब तक 645 रुपये प्रतिमाह वेतन में बढ़ोत्तरी होती थी, जो अब 875 रुपये प्रतिमाह की बढ़ोत्तरी होगी.
    ये सारे नये एलाउंस लाये गये है :
  • शिक्षा एलाउंस (एजुकेशन एलाउंस) वर्तमान में क्लास 1 से लेकर दसवीं तक की पढ़ाई अगर कर्मचारी का बच्चा जुस्को स्कूल में करता है तो 380 रुपये प्रतिमाह मिला करता था. लेकिन अब यह तय हो गगया है कि कोई भी स्कूल में बच्चा अगर पढ़ाई कर रहा है तो नर्सरी से लेकर स्टैंडर्ड 12वीं तक को 600 रुपये प्रतिमाह एलाउंस मिलेगा. यह एलाउंस दो बच्चों पर ही मिलेगा.
  • मोबाइल व इंटरनेट एलाउंस को पहली बार लाया गया है, जिसके तहत कर्मचारियों को 300 रुपये प्रतिमाह मिला करेगा
  • एसोसिएटस के लिए नया एक्टिंग एलाउंस लाया गया. इसके तहत एसोसिएट्स अगर सीनियर एसोसिएट्समें काम करता है तो उसको 45 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से एक्टिंग एलाउंस मिला करेगा जबकि अगर जूनियर एसोसिएट्स का कर्मचारी एसोसिएट्स के लिए काम करता है तो 25 रुपये प्रतिमाह के हिसाब से एक्टिंग एलाउंस मिला करेगा. सीआरएम के कर्मचारियों को इससे ज्यादा लाभ होगा.
  • पहली बार टीम परफार्मेंस रिवार्ड दिया जायेगा. इसके तहत ओवरऑल इक्वीपमेंट इफेक्टिवनेस और डिस्पैच कॉस्ट के आधार पर यह राशि मिला करेगा. इसके तहत कर्मचारियों के ब्लॉक1 में 2250 रुपये, ब्लाक2 में 3000 रुपये, ब्लॉक 3 में 3750 रुपये और ब्लॉक 4 में 4500 रुपये प्रति तिमाही में यह राशि मिलेगी.
  • हाउस रेंट एलाउंस 1 सितंबर 2019 से लागू की गयी है, जो बेसिक का 10 फीसदी होगा.
sharpbharat

sharpbharat

Related Posts

Tata pigment wage revision agreement : टाटा पिगमेंट के कर्मचारियों का वेज रिवीजन समझौता संपन्न, कर्मचारियों के वेतन में जानें कितनी हुई बढ़ोत्तरी
कारपोरेट व यूनियन

Tata pigment wage revision agreement : टाटा पिगमेंट के कर्मचारियों का वेज रिवीजन समझौता संपन्न, कर्मचारियों के वेतन में जानें कितनी हुई बढ़ोत्तरी

September 7, 2026
Tata steel mines bonus : टाटा स्टील के झरिया व वेस्ट बोकारो के कर्मियों में बंटेगा 82 करोड़ रुपये बोनस, विधायक अनूप सिंह ने मैनेजमेंट के साथ किया बोनस समझौता, टुन्नु चौधरी के घर पहुंचे, कहीं यह बात, देखिये – video
कारपोरेट व यूनियन

Tata steel mines bonus : टाटा स्टील के झरिया व वेस्ट बोकारो के कर्मियों में बंटेगा 82 करोड़ रुपये बोनस, विधायक अनूप सिंह ने मैनेजमेंट के साथ किया बोनस समझौता, टुन्नु चौधरी के घर पहुंचे, कहीं यह बात, देखिये – video

September 3, 2026
Tata steel growth shop bonus : टाटा स्टील ग्रोथ शॉप के कर्मचारियों को मिलेगा अधिकतम 3 लाख 30 हजार तक का बोनस, हुआ समझौता
कारपोरेट व यूनियन

Tata steel growth shop bonus : टाटा स्टील ग्रोथ शॉप के कर्मचारियों को मिलेगा अधिकतम 3 लाख 30 हजार तक का बोनस, हुआ समझौता

September 3, 2026
Next Post

टाटा स्टील में होगी 500 कर्मचारियों के बच्चों की तीन साल में बहाली, छह माह में नया आइबी स्कीम, डब्ल्यूसीएम के कर्मचारियों को बेनीफिट, टीएमएच में लगने वाले शुल्क, एकतरह का ऑर्गेनाइजेशन स्ट्रक्चर, सोशल सिक्यूरिटी पर होगा फैसला, पानी, बिजली व क्वार्टर का रेट बढ़ेगा, 1 जनवरी 2020 से लागू होगा लीव बैंक

टाटा स्टील में एनएस ग्रेड को भी मिलेगा वेतन बढ़ोत्तरी का लाभ, ग्रेडवार मिलेगा एमजीबी, आइबी पर प्वाइंट भी बदलाव, एनएस ग्रेड में ऊहापोह की स्थिति, यूनियन व मैनेजमेंट का दावा-93 फीसदी हुआ है एनएस ग्रेड का ग्रोथ, एनएस ग्रेड को नुकसान, कमेटी मेंबरों ने जतायी नाराजगी, जानिये क्यों है विरोध

सिंहभूम चेंबर ऑफ कॉमर्स के लिए शुरू हुआ मतदान, मतदाताओं में जोश, टीम भालोटिया व टीम विजन आमने-सामने, कड़ी टक्कर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur tribute : पुण्यतिथि पर याद किए गए ठाकुर शिरोमण सिंह, एसएस एकेडमी स्कूल में श्रद्धांजलि सभा आयोजित

Jamshedpur womens university convocation : जमशेदपुर महिला विवि के चतुर्थ दीक्षांत समारोह में राज्यपाल ने 1990 छात्राओं में बांटीं डिग्रियां, कुलाधिपति ने छात्राओं से की नैतिक मूल्य व संस्कार बनाए रखने की अपील

jamshedpur police action- बहरागोड़ा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक क्विंटल से अधिक गांजा के एक युवक गिरफ्तार, भुवनेश्वर से खड़गपुर जा रहा था गांजा, कार, मोबाइल व नकदी बरामद

Jamshedpur nikhar sablok murder case : निखार सबलोक हत्याकांड में मुख्य साजिशकर्ता सिंटू सिंह को भेजा गया जेल, लोडेड पिस्तौल व बाइक बरामद

jamshedpur rural-बहरागोड़ा के जिला परिषद सदस्य ने डीडीसी को ज्ञापन सौंपा, सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त कराने की मांग

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur tribute : पुण्यतिथि पर याद किए गए ठाकुर शिरोमण सिंह, एसएस एकेडमी स्कूल में श्रद्धांजलि सभा आयोजित

Jamshedpur womens university convocation : जमशेदपुर महिला विवि के चतुर्थ दीक्षांत समारोह में राज्यपाल ने 1990 छात्राओं में बांटीं डिग्रियां, कुलाधिपति ने छात्राओं से की नैतिक मूल्य व संस्कार बनाए रखने की अपील

jamshedpur police action- बहरागोड़ा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक क्विंटल से अधिक गांजा के एक युवक गिरफ्तार, भुवनेश्वर से खड़गपुर जा रहा था गांजा, कार, मोबाइल व नकदी बरामद

Jamshedpur nikhar sablok murder case : निखार सबलोक हत्याकांड में मुख्य साजिशकर्ता सिंटू सिंह को भेजा गया जेल, लोडेड पिस्तौल व बाइक बरामद

jamshedpur rural-बहरागोड़ा के जिला परिषद सदस्य ने डीडीसी को ज्ञापन सौंपा, सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त कराने की मांग

International Yogasan Championship-अंतरराष्ट्रीय योगासन चैंपियनशिप में झारखंड का डंका, खिलाड़ियों ने जीते चार पदक, रक्षित,अनाभ्या, नंदिनी और स्मिकी ने बढ़ाया झारखंड का गौरव, झारखंड के योगासन खिलाड़ियों का अंतरराष्ट्रीय मंच पर दमदार प्रदर्शन

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News