
चाईबासा : अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने जा रही आंगनबाड़ी सेविका सहायिका संघ की महिलाओं पर मंगलवार को पुलिस ने जमकर लाठियां भांजी। महिलाएं जब राजभवन की ओर से मुख्यमंत्री आवास की ओर जा रही थी, इस दौरान मौके पर महिला पुलिसकर्मी मौजूद नहीं थीं। फिर वहां मौजूद पुरुष पुलिसकर्मियों ने महिलाओं को रोकने की कोशिश की। पिछले मंगलवार को रांची में मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने जा रही आंगबाड़ी सेविका व सहायिकाओं पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किये जाने के खिलाफ बुधवार को पश्चिमी सिंहभूम जिला मुख्यालय चाईबासा में इंटक की जिला इकाई के तत्वाधान कांग्रेसियों ने मुख्यमंत्री रघुवर दास का पुतला फूंका. इसके पूर्व वे पार्टी कार्यालय से जुलूस की शक्ल में हाथों में झण्डे लिये कार्यक्रम स्थल पहुंचे. इस दौरान कांग्रेसियों ने भाजपा नीत राज्य सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की. वहीं पुतला दहन के दौरान रघुवर सरकार हाय हाय, दोषी पुलिस कर्मियों को अभिलंब बर्खास्त करो, नारियों पर अत्याचार बंद करों आदि नारे लगाये. इस दौरान देवी शंकर दत्ता, त्रिशानु राय, धर्मेन्द्र साह, विकास वर्मा, जितेन्द्र नाथ ओझा, पूर्ण चन्द्र कायम, लालजी शर्मा, संतोष सिन्हा, चांद खान, नन्द गोपाल दास, नीरज कुमार झा, मिथलेश कुदादा, गणेश तिवारी, संतोष दास, राहुल बोयपाई, बैजनाथ निषाद, राहुल दास, नारायण निषाद, सुशील कुमार दास समेत अन्य उपस्थित थे।



