
जमशेदपुर : जमशेदपुर के जादूगोड़ा स्थित यूरेनियम कारपोरेशन इंडिया लिमिटेड (यूसिल) के बागजाता माइंस में गुरुवार को हंगामा हो गया. इन कर्मचारियों को वेतन तक नहीं मिल रहा था. इसके खिलाफ इन लोगों ने जमकर हंगामा किया. इन लोगों ने काम का बहिष्कार कर दिया था. काफी देर तक हंगामा चलने के बाद प्रबंधन ने सबको वेतन एकाउंट में भेज दिया, जिसके बाद हड़ताल को ही समाप्त कर दिया गया. भारतीय मजदूर संघ के कोल्हान अध्यक्ष कृष्णा सिंह के गाइडलाइन पर बागजाता यूरेनियम माइन्स के अध्यक्ष उपाय हांसदा, महामंत्री गणेश कर्मकार, कोल्हान सह मंत्री वीर बहादुर सिंह ने सफलतापूर्वक हड़ताल को जारी रखते हुए अपनी सभी मांग को प्रबंधन से मनवाने के बाद हड़ताल को समाप्त करने की घोषणा कर दी. सभी कर्मचारियों के बैंक अकाउंट में उनके हिस्से का पूरा पूरा पैसा मुहैया हो गई. उसके बाद हड़ताल समाप्त की गई. भारतीय मजदूर संघ का सफलतापूर्वक हड़ताल कामयाब रहा. बागजाता के यूरेनियम माइन्स में भारतीय मजदूर संघ के ठेकेदार मजदूरों ने हड़ताल कर रखा था. मुख्य गेट पर आने-जाने का रास्ता बंद कर रखा है. उनकी मांग है कि वह हर हाल में अपनी मांग को पूरा करवा कर ही.





